होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने आधुनिक ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च की CB650R और CBR650R 2025 "बुकिंग शुरू"

गुरुग्राम, 10 मई 2025: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने 2025 CB650R और CBR650R के लॉन्च के साथ मोटरसाइकिल के भविष्य के लिए एक साहसिक कदम उठाया है. ये मिडल-वेट 650cc मोटरसाइकिल भारत की पहली बाइक हैं, जिसमें होंडा की अत्याधुनिक ई-क्लच टेक्नोलॉजी है. कंपनी ने सभी बिगविंग डीलरशिप, में बुकिंग शुरू कर दी है, जिसकी डिलीवरी मई 2025 के पिछले सप्ताह से शुरू होने वाली है. नई ई-क्लच 2025 होंडा CB650R की कीमत ₹9.60 लाख है, जबकि CBR650R की कीमत ₹10.40 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली, है.
लॉन्च की घोषणा करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "हमें अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल लाइन-अप - CB650R और CBR650R के लेटेस्ट एडिशन पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है - इनमें अब होंडा की बेहतरीन ई-क्लच टेक्नोलॉजी है. भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिलिंग सेगमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और हमें पूरा भरोसा है कि CB650R और CBR650R जैसे विश्व स्तरीय प्रोडक्ट के साथ ये परफॉर्मेंस और राइडिंग इनोवेशन में नए बेंचमार्क स्थापित करेंगे. ई-क्लच टेक्नोलॉजी, भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक कदम है, जो राइडर को कंट्रोल और कम्फर्ट देता है और इससे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होंडा की लीडरशिप को और भी मजबूती मिलती है.”
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "हम अपने भारतीय राइडर्स के लिए बेहतरीन ई-क्लच टेक्नोलॉजी वाली नई CB650R और CBR650R को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. इन दोनों मॉडल के स्टैंडर्ड वेरिएंट को इस वर्ष की शुरुआत में पेश किया गया था और उन्हें बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. हमारा मानना है कि इस ई-क्लच वाले वेरिएंट के साथ प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में होंडा की स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी और ग्राहकों को राइडिंग का और भी बेहतर अनुभव मिलेगा. ये मोटरसाइकिल आज के समय के राइडर के लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखने वाले सेगमेंट जैसे परफॉर्मेंस, सुविधा और इनोवेशन का बेजोड़ तालमेल है.
2025 होंडा CB650R, CBR650R: ई-क्लच टेक्नोलॉजी
होंडा मोटर कंपनी ने November 2023 में मोटरसाइकिल के लिए ऐसादुनिया का पहला होंडा ई-क्लचनवंबर 2023 में मोटरसाइकिल के लिए ऐसा सिस्टम तैयार किया, जो बाइक के इंजन को बड़ी आसानी से स्टार्ट कर देता है और मल्टी-गियर मैनुअल मोटरसाइकिल ट्रांसमिशन के क्लच को ऑटोमैटिक तरीके से कंट्रोल करता है, जिससे राइडर क्लच लीवर के बिना भी आसानी से गियर शिफ्ट कर सकते हैं. हाल ही में लॉन्च की गई2025 होंडा CB650R और CBR650Rने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि ये भारत की पहली ऐसी मोटरसाइकिल हैं, जिनमेंहोंडा की बेहतरीन ई-क्लच टेक्नोलॉजी है.आरामदायक राइड हो या फिर रोमांचक सफर हो, दोनों ही तरह की राइडिंग स्टाइल के हिसाब से डिज़ाइन किया गया, ई-क्लच सिस्टम थकान को कम करता है औरस्पोर्टी मैनुवरिंगके रोमांच को बढ़ाते हुए राइड को आरामदायक बनाता है, जिससे राइडर को कंट्रोल, कम्फर्ट और रोमांच का बेजोड़ ताल-मेल मिलता है.
2025 होंडा CB650R | मिनिमलिस्ट परफेक्शन
होंडा CB650R को ब्रांड कीनियो स्पोर्ट्स कैफे डिज़ाइन लैंग्वेजको बरकरार रखते हुए, मॉडर्न परफॉर्मेंस की खासियतों के साथ मिनिमलिस्ट, मस्क्यूलर लुक दिया गया है. इसमें राउंड शेप मेंऑल-LED हेडलैम्पस्कल्प्टेड फ्यूल टैंक और एक एक्सपोज़्ड स्टील फ्रेम है, जिससे इसेरग्ड और रिफाइंड स्ट्रीटफाइटरलुक मिलता है. CB650Rदो शानदार कलर ऑप्शन,- कैंडी क्रोमोस्फियर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक में उपलब्ध है.
इसकी खासियत है 649cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन फोर-सिलिंडर इंजन, जो 12,000 rpm पर अधिकतम 70 kW का पावर और 9,500 rpm पर 63 Nm का पीक टॉर्क देता है. इंजन में सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स और होंडा की ई-क्लच टेक्नोलॉजी की फायदे भी हैं. इस पावरट्रेन को और भी पावरफुल बनाने के लिए हाई-स्पेसिफिकेशन वाला चेसी सेटअप है, जिसमें शोवा के 41 mm सेपरेट फंक्शन फोर्क बिग पिस्टन (SFF-BP) इन्वर्टेड फ्रंट फोर्क और एडजस्टेबल प्रीलोड वाला रियर मोनोशॉक है, जो बेहतरीन हैंडलिंग की सुविधा देता है और राइड को आरामदायक बनाता है.
फ्रंट में ड्यूअल रेडियल-माउंटेड 310 mm की फ्लोटिंग डिस्क और पीछे की ओर 240 mm की सिंगल डिस्क आपको ड्यूअल-चैनल ABS के माध्यम से बेहतर सुरक्षा और शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देती हैं. इस मोटरसाइकिल में एक वाइब्रेंट 5.0-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले भी मिलता है, जो आपको राइड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देता है और होंडा रोडसिंक ऐप की मदद से आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलता है, जिससे राइड के दौरान ब्लूटूथ के माध्यम से कॉल, मैसेज और नेविगेशन जैसे फीचर को एक्सेस कर सकते हैं.
2025 होंडा CBR650R | आज आप क्या हैं?
नई होंडा CBR650R आपको मिडिलवेट कैटेगरी में स्पोर्टी,रेस-ट्रैक से प्रेरित एस्थेटिकलुक देती है. अपनी अग्रेसिव लाइंस, एरोडायनेमिक फेयरिंग और आगे की और झुके हुए राइडिंग स्टैंस के साथ,CBR650Rबिना किसी मूवमेंट के भी फास्ट और पावरफुल लगती है. इनदो कलर ऑप्शन,ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक कलर में उपलब्ध CBR650R को हर बार लोग पलट कर ज़रूर देखेंगे.
इसमें CB650R की तरह 649cc का इनलाइन फोर-सिलिंडर इंजन है, जो इसके जैसा ही पावर और टॉर्क आउटपुट देता है - 12,000 rpm पर 70 kW और 9,500 rpm पर 63 Nm - साथ ही, सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स और होंडा की ई-क्लच टेक्नोलॉजी भी है. इसके अलावा, CBR650R में होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) भी है, जो खास तौर पर राइडिंग की बदलती स्थितियों में सही ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी देता है.
हार्डवेयर सेटअप में आपको इसमें वही शोवा 41 mm के SFF-BP फ्रंट फोर्क्स और पीछे एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है, जो बेहतर हैंडलिंग और कंट्रोल में मदद करते हैं, ब्रेकिंग के लिए आपको इसमें बेहतरीन ड्युअल 310 mm की रेडियल-माउंटेड फ्रंट डिस्क और पीछे 240 mm की डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS सिस्टम मिलता है. मोटरसाइकिल में डिजिटल इंटरफेस के तौर पर 5.0-इंच का TFT फुल-कलर क्रिस्टल डिस्प्ले है, जो होंडा रोडसिंक ऐप कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, इससे राइडर को आसानी से स्मार्टफोन के फंक्शन एक्सेस करने में मदद मिलती है.
2025 होंडा CB650R, CBR650R: कीमत और उपलब्धता
, नई2025 होंडा CB650Rकी कीमत₹ 9.60 लाख,और नईCBR650Rरिटेल कीमत₹ 10.40 लाख,सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के हिसाब से हैं. इन प्रीमियम मोटरसाइकिल की बुकिंग अब पूरे भारत में सभी बिगविंग डीलरशिप पर शुरू हो चुकी हैं. आप होंडा बिगविंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (www.HondaBigWing.in) के माध्यम से भी उन्हें ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. नई ई-क्लच टेक्नोलॉजी वाली CB650R और CBR650R की डिलीवरी मई 2025 के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी.
| मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
|---|---|
| होंडा CB650R | ₹ 9.60 लाख, |
| होंडा CBR650R | ₹ 10.40 लाख, |


































