सेफ्टी इंडिया क्या है?
हमारे बारे में
मोबिलिटी के बिज़नेस में होने के कारण, दुनिया भर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना 1970 से ही होंडा की सबसे पहली प्राथमिकता रही है. “सभी के लिए सुरक्षा” के हमारे विश्वास के तहत हमने “सड़क सुरक्षा” को कई देशों में होंडा की सभी बिज़नेस गतिविधियों के अभिन्न अंग के रूप में शामिल किया है।
भारत में भी, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपनी सभी बिज़नेस गतिविधियों के अभिन्न हिस्से के रूप में सुरक्षा का पालन करती है और वह 2001 से ही अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी के रूप में देश भर के लोगों के मन में सुरक्षित राइडिंग की आदतों को बैठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
होंडा की सेफ्टी फिलॉसॉफी कंपनी के प्रोडक्ट्स के लिए उपयुक्त टेक्नोलॉजी के विकास पर ज़ोर देती है, ताकि अंततः कंपनी के ग्राहकों के लिए अधिकतम राइडिंग कम्फर्ट और सुरक्षा प्राप्त की जा सके।
हम 4E फ्रेमवर्क - एजुकेशन (शिक्षा), इवैल्युएशन (मूल्यांकन), एनफोर्समेंट (प्रवर्तन) और एमरजेंसी (आपातस्थिति) - के ज़रिए सड़क पर हताहतों की संख्या को 2030 तक 50% घटाने और 2050 तक शून्य कर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं:
- एजुकेशन (शिक्षा): सभी आयु वर्गों के लिए जागरुकता, हमारे डीलर नेटवर्क द्वारा संचालित।
- इवैल्युएशन (मूल्यांकन) और एनफोर्समेंट (प्रवर्तन): डेटा के आधार पर दुर्घटना-बाहुल्य क्षेत्रों पर फोकस और अधिक मज़बूत नियम प्रवर्तन।
- एमरजेंसी (आपातस्थिति): हितधारकों और सरकार के सहयोग के ज़रिए गोल्डन आवर में और तेज़ प्रतिक्रिया.”
सुरक्षित राइडिंग को बढ़ावा देने और हर किसी को मोबिलिटी की आज़ादी प्रदान करने के लिए हमारे विभिन्न सड़क सुरक्षा कार्यक्रम बच्चों, वयस्कों, महिलाओं, सशस्त्र बलों, कॉर्पोरेट्स तथा सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों इत्यादि को कवर करते हैं।
एजुकेशन सेंटर
आज के बेहद सक्रिय और गतिशील समाज में, होंडा 2व्हीलर्स इंडिया सड़क के सभी यूज़र्स की परवाह करती है, फिर चाहे वे वाहन यूज़र हों, पैदल हों, बच्चे हों या बुज़ुर्ग हों. इसीलिए होंडा 2व्हीलर्स ने ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क खोलने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ भागीदारी की है।
पूरे भारत में इन तीन उद्देश्यों के साथ सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर्स (SDEC) और इंस्टिट्यूट्स ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) स्थापित किए गए हैं:
- समाज और समुदायों के विभिन्न समूहों को अलग-अलग सुरक्षा निर्देश प्रदान करना।
- सड़कों के विभिन्न यूज़र्स को सड़क पर उनकी सुरक्षा के बारे में सोचने के लिए अनुभव-आधारित इंटरैक्टिव प्रोग्राम और अनेक अवसर प्रदान करना।
- राइडर की लर्निंग परफॉर्मेंस और सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से शैक्षिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकसित करना।
यह पहल हमें “कोलिज़न-फ्री मोबाइल सोसाइटी” की दिशा में काम करने का हमारा लक्ष्य पाने में मदद देगी।
ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क
सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर (SDEC)
IDTR करनाल
इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR-करनाल) :-
हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग के सहयोग से होंडा ने करनाल में अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का निर्माण किया. यह ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता पैदा करने और अच्छी ड्राइविंग आदतें सिखाने के लिए व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण देता है. हमारा उद्देश्य ऐसी किसी भी गतिविधि या कार्य जो सड़क सुरक्षा में योगदान देता है, के लिए हरियाणा सरकार की सहायता करना तथा उसे सलाह व समर्थन देना भी है. हम सुरक्षित राइडिंग/ड्राइविंग को एक दैनिक आदत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम
- लर्नर कोर्स - 2W, 3W, 4W और HMV
- रिफ्रेशर कोर्स - HMV ड्राइवर्स।
- ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक (ADTT) -2W और 4W।
- स्किल अप कोर्स - 2W, 3W, 4W और HMV
पता: इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च, नए बस स्टैंड के पास, बलड़ी बायपास, बलड़ी, करनाल, हरियाणा: 132001
संपर्क करें: 9034999301, 9034999401
ईमेल : idtrkarnal@gmail.com























.png%3Fh%3D240%26iar%3D0%26w%3D360&w=2580&q=75&dpl=dpl_EhQodG3bD29Cmhqe3rsY7FF6P4Dd)















