environment banner

होंडा के प्लांट्स और पर्यावरण संबंधी पहलें

अपनी स्थापना के समय से ही होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए समर्पित है. आगे बढ़ते हुए, एचएमएसआई हर किसी के लिए मोबिलिटी की खुशी और आज़ादी सुनिश्चित करते हुए अपना पर्यावरणीय प्रभाव शून्य करने की अपनी प्रतिबद्धता कायम रखेगी।
होंडा ग्लोबल एनवायरमेंटल स्लोगन और सिम्बल

भविष्य के लिए हमारे विज़न को साकार करने के लिए पर्यावरण संबंधी पहलों को आगे बढ़ाते रहने के हमारे संकल्प की एक अभिव्यक्ति के रूप में, हमने होंडा का वैश्विक पर्यावरण स्लोगन – ब्लू स्काइज़ फॉर आवर चिल्ड्रन – स्थापित किया है और इस स्लोगन के प्रतीक के रूप में होंडा वैश्विक पर्यावरण प्रतीक स्थापित किया है।

“हम मोबिलिटी की खुशी और आज़ादी को हमारी अगली पीढ़ी (हमारे बच्चों) तक पहुंचाना चाहते हैं और इसीलिए हम एक ऐसे सस्टेनेबल समाज को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां लोग ज़िंदगी (नीले आकाश) की खुशी पा सकते हों.”

यह स्लोगन पर्यावरण संबंधी प्रयासों के लिए होंडा की अचल प्रतिबद्धता का प्रतीक है और यह हमारी अतीत व भविष्य की आकांक्षाओं को दर्शाता है।

वैश्विक पर्यावरण प्रतीक

इसकी डिज़ाइन में एक गोल ग्लोब मोटिफ है जो एक ऐसा “सस्टेनेबल समाज जहां लोग ज़िंदगी की खुशी पा सकते हों” हासिल करने के लिए आवश्यक प्राकृतिक आशीषों को दर्शाता है. प्रकृति के इन आशीषों में शामिल हैं धूप और नीला आकाश (साफ हवा), साफ पानी और हरी-भरी ज़मीन. बीचोबीच मौजूद सफेद लाइन आज़ाद मोबिलिटी के रास्तों का प्रतीक है, वहीं दिल पर्यावरण संबंधी प्रयासों के लिए होंडा की प्रतिबद्धता और उत्साह को दर्शाता है।

 

Blue Skies for our children

होंडा एनवायरमेंट स्टेटमेंट 

1992 में होंडा ने होंडा पर्यावरण वक्तव्य स्थापित किया, जो पर्यावरण संबंधी सभी पहलों के लिए कंपनी के दिशानिर्देश का काम करता है. इस वक्तव्य में कंपनी के प्रोडक्ट्स के पूरे जीवनचक्र के हर चरण, जिसमें प्रोडक्ट की खरीद से लेकर डिज़ाइन, विकास, प्रोडक्शन, परिवहन, बिक्री, उपयोग और निपटान तक के चरण आते हैं, में पर्यावरण पर प्रभाव घटाने की दिशा में बुनियादी रुख स्पष्ट किया गया है।

होंडा एनवायरमेंट स्टेटमेंट

समाज के एक ऐसे ज़िम्मेदार सदस्य, जिनका कार्य वैश्विक पर्यावरण का संरक्षण है, के रूप में कंपनी अपनी कॉर्पोरेट गतिविधि के हर चरण में मानव स्वास्थ्य और वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देने का हर संभव प्रयास करेगी. केवल इसी तरह हम न केवल हमारी कंपनी के लिए, बल्कि दुनिया के लिए भी एक सफल भविष्य की उम्मीद कर सकेंगे.”

हमें निम्नलिखित सिद्धांतों के तहत अपने दैनिक बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहिए:

  1. हम हमारे प्रोडक्ट्स के पूरे जीवनचक्र के हर चरण – रिसर्च से लेकर डिज़ाइन व प्रोडक्शन तक और सेल्स से लेकर सर्विस और डिस्पोज़ल तक – में मैटीरियल को रीसाइकल करने और संसाधनों व ऊर्जा को संरक्षित करने के प्रयास करेंगे।
  2. हम हमारे प्रोडक्ट्स के उपयोग से उत्पन्न और इन प्रोडक्ट्स के पूरे जीवनचक्र के हर चरण में उत्पन्न कचरे और दूषित पदार्थों को न्यूनतम करने तथा उनके निपटान की उपयुक्त विधियां ढूंढने का हर संभव प्रयास करेंगे।
  3. कंपनी और समाज, दोनों का सदस्य होने के नाते हर असोसिएट मानव स्वास्थ्य और वैश्विक पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रयास करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करेगा और यह सुनिश्चित करने के लिए अपने हिस्से की भूमिका निभाएगा कि संपूर्ण कंपनी ज़िम्मेदारी से काम करे।
  4. हम क्षेत्रीय पर्यावरण और समाज पर हमारी कॉर्पोरेट गतिविधियों के प्रभाव को ध्यान में रखेंगे और कंपनी की सामाजिक स्थिति बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे।

जून 1992 में स्थापित और घोषित

2050 के लिए निर्देश 

पर्यावरण और सुरक्षा थीम
2050 के लक्ष्य

Default Alt

कार्बन न्यूट्रैलिटी

होंडा कार्बन न्यूट्रैलिटी, क्लीन एनर्जी और रिसोर्स सर्कुलेशन पर फोकस करते हुए, न केवल अपने प्रोडक्ट्स के मामले में, बल्कि सभी कॉर्पोरेट गतिविधियों समेत संपूर्ण प्रोडक्ट जीवनचक्र के दौरान भी, पर्यावरण पर शून्य प्रभाव हासिल करने की कोशिशें करेगी।
Default Alt

सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु

मोटरसाइकिल और ऑटोमोबाइल, दोनों बिज़नेस वाली कंपनी होने के नाते होंडा सुरक्षा टेक्नोलॉजी पर अपनी रिसर्च को और मज़बूती देना जारी रखेगी, मोटरसाइकिल्स और ऑटोमोबाइल्स को सुरक्षित रूप से सह-अस्तित्व में रहने में सक्षम बनाएगी और हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर, दोनों की दृष्टि से एक दुर्घटना-मुक्त समाज को साकार करने का रास्ता तैयार करेगी।

ट्रिपल एक्शन टू ज़ीरो 

The activities aimed at achieving a “Zero Environmental Impact Society“ are centred around “Triple Action 
to ZERO,”a concept that consolidates three key initiatives: “Carbon Neutrality,” “Clean Energy,” and 
“Resource Circulation.” 


ट्रिपल एक्शन टू ज़ीरो” की तीन पहलें आपस में करीब से संबंधित हैं और हमारा लक्ष्य उनके जुड़ावों पर विचार करके उनके तालमेल से मिलने वाले लाभों को अधिकतम करना है।

ट्रिपल एक्शन टू ज़ीरो” पहल जैवविविधता को सुरक्षित रखने और प्रकृति के साथ सामंजस्य को बढ़ावा देने की अंतरराष्ट्रीय मांग से भी जुड़ी हुई है. इस पहल को आगे बढ़ाने में, हम “प्रकृति-आधारित समाधानों*” पर भी विचार करेंगे।

*प्रकृति-आधारित समाधानों (NbS) में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों का संरक्षण और बहाली करते हुए सामाजिक चुनौतियों से निपटा जाता है।

Net Zero co2
Default Alt

एचएमएसआई की पर्यावरण नीति 

  • हमारे वैश्विक दृष्टिकोण के “तीन-स्तंभों” - (1) कार्बन न्यूट्रैलिटी, (2) क्लीन एनर्जी और (3) रिसोर्स सर्कुलेशन - की दिशा में हमारी क्रियाओं को बढ़ाना
  • सभी लागू कानूनों और सांविधिक आवश्यकताओं तथा अनुपालन दायित्वों का पालन करने के लिए अपनी ओर से पहल करने का दृष्टिकोण बनाए रखें और प्रोडक्ट व कॉर्पोरेट गतिविधियों में उक्त आवश्यकताओं व दायित्वों से भी बढ़कर प्रदर्शन करने का प्रयास।
  • निरंतर सुधार दृष्टिकोण के ज़रिए पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के इच्छित परिणाम पाने के लिए पर्यावरणीय उद्देश्यों और क्रियाओं की आवधिक समीक्षा और मूल्यांकन।
  • तकनीकी और आर्थिक व्यावहारिकता को ध्यान में रखते हुए पर्यावरणीय प्रभाव शून्य करने के लिए पर्यावरण अनुकूल प्रोडक्ट्स का उपयोग और निरंतर समीक्षा।
  • हमारे प्रोडक्ट्स के पूरे जीवनचक्र के हर चरण में ऊर्जा और संसाधनों को बचाने का प्रयास।
  • कंपनी और समाज का सदस्य होने के नाते हर असोसिएट पर्यावरण को सुरक्षित रखने का प्रयास करेगा और सभी हितबद्ध पक्षों को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

रिन्यूएबल एनर्जी की मदद से सस्टेनेबिलिटी की गति बढ़ाना

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) अपने रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो का काफी विस्तार करके सस्टेनेबिलिटी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Solar energy

सौर ऊर्जा

कार्बन एमिशन घटाने के लिए एचएमएसआई पूरे भारत में सोलर और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स में लगातार निवेश कर रही है और उसने क्लीन एनर्जी खरीद के लिए पावर परचेज़ एग्रिमेंट्स (PPA) पर भी हस्ताक्षर किए हैं. ये पहल ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देते हुए कार्बन न्यूट्रैलिटी हासिल करने के हमारे विज़न के अनुरूप हैं।
  
अत्याधुनिक रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी का लाभ उठाकर एचएमएसआई न केवल पर्यावरण पर अपना प्रभाव घटाती है, बल्कि ऑटोमोटिव सेक्टर में सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग का एक बेंचमार्क भी सेट करती है।
Default Alt

पवन और हाइब्रिड परियोजनाएं

एचएमएसआई अपने सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों की प्राप्ति की गति बढ़ाने के लिए विंड और हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में सक्रिय रूप से निवेश कर रही है।

एचएमएसआई अपने एनर्जी पोर्टफोलियो में विंड पावर को जोड़कर पारंपरिक जीवाश्म ईंधन स्रोतों पर निर्भरता घटाते हुए ऊर्जा सुरक्षा बढ़ा रही है. सोलर और विंड, दोनों पावर का उपयोग करने वाले हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स ऊर्जा दक्षता को उपयुक्त स्तर तक बढ़ाते हैं और स्थिर व स्वच्छ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।

ये प्रयास ग्रीन मैन्युफेक्चरिंग में एचएमएसआई के नेतृत्व को मज़बूत करते हैं और कम कार्बन वाले भविष्य में योगदान देते हैं।

कुशलता के लिए इनोवेशन: सोलर एनर्जी का उपयोग 

Solar Energy

सोलर मॉड्यूल्स की रोबोटिक क्लीनिंग 

एचएमएसआई ने स्थापित सोलर पैनल्स की सफाई के लिए एक इनोवेटिव सोलर रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम शुरू किया है. यह सिस्टम उपयुक्त ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करने के लिए पानी बहाए बिना पैनल्स साफ करता है और सेंसर्स की मदद से अपना रास्ता ढूंढता है व बाधाओं से बचता है।

यह समाधान सोलर पैनल की परफॉर्मेंस बढ़ाता है, पानी की खपत घटाता है और सस्टेनेबिलिटी तथा संसाधनों के संरक्षण के लिए एचएमएसआई की प्रतिबद्धता के अनुरूप है. यह समाधान दक्षता बढ़ाने और पर्यावरण पर प्रभाव घटाने वाली एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के प्रति हमारे समर्पण का उदाहरण भी है।
Solar Water Heater

सोलर वॉटर हीटर

एचएमएसआई ने ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और पारंपरिक हीटिंग विधियों पर निर्भरता घटाने के लिए सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम अपनाया है. ये सिस्टम सोलर एनर्जी के अवशोषण को अधिकतम करने के लिए सन-ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी वाले सोलर थर्मल कलेक्टर्स का उपयोग करते हैं, जिससे एनर्जी की खपत और कार्बन एमिशन काफी घट जाते हैं।

यह पहल सस्टेनेबल संचालनों और संसाधनों के उपयुक्त उपयोग के लिए एचएमएसआई की प्रतिबद्धता का समर्थन करती है।

वॉटर सस्टेनेबिलिटी के लिए प्रतिबद्धता 

ताज़े पानी के संसाधनों पर निर्भरता घटाने के लिए, एचएमएसआई ने अपनी फैक्टरियों में कई जल संरक्षण पहलों को लागू किया है।

rain water pond img

बरसात के पानी का संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग)

ताज़े पानी के स्रोतों पर हमारी निर्भरता को घटाने और पर्यावरणीय बाधाओं को हराकर फिर उठ खड़े होने की हमारी दीर्घकालिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए हम हमारी सभी फैक्टरियों में उन्नत वर्षा जल संचयन तकनीकें अपनाकर जल संरक्षण की दिशा में हमारी यात्रा जारी रखते हैं।

नरसापुरा [कर्नाटक] स्थित हमारी फैक्टरी में हमने पूरी फैक्टरी को वर्षा-जल पर संचालित करके एक उल्लेखनीय माइलस्टोन हासिल किया है. यह सस्टेनेबल जल प्रबंधन पहल न केवल मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करती है, बल्कि वॉटर न्यूट्रलिटी हासिल करने के लिए एचएमएसआई की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
Default Alt

ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज सुविधाएं

एचएमएसआई की सभी मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) यूनिट के रूप में काम कर रही हैं; इस नाते एचएमएसआई वॉटर सस्टेनेबिलिटी के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर गर्व करती है. परिसर के भीतर 100% अपशिष्ट जल का शोधन और दोबारा उपयोग करके एचएमएसआई बाहरी जल स्त्रोतों पर शून्य प्रभाव सुनिश्चित करती है।

अपनी ओर से पहल करने का यह दृष्टिकोण जल संसाधनों को बचाने और पर्यावरण पर प्रभाव न्यूनतम करने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है।

एडवांस्ड वॉटर रीसाइक्लिंग टेक्नोलॉजी के ज़रिए एचएमएसआई ज़िम्मेदार मैन्युफेक्चरिंग पद्धतियों का एक बेंचमार्क स्थापित करती है, जिससे कंपनी के सस्टेनेबल विकास और पर्यावरणीय सौहार्द के विज़न को और मज़बूती मिलती है।

ISO14001 सर्टिफिकेशन

ISO 14001 सर्टिफिकेशन प्रभावी पर्यावरण प्रबंधन और सस्टेनेबल प्रथाओं के लिए एचएमएसआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Certificate

ISO 14001 जर्नी

समाज और इंडस्ट्री का एक ज़िम्मेदार सदस्य होने के नाते होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) मानव कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को पहचानती है।

दिसंबर 2002 में एचएमएसआई ने ISO 14001 सर्टिफिकेशन हासिल किया, जो सभी इंडस्ट्रियल गतिविधियों में पर्यावरणीय उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

एचएमएसआई ने PDCA (प्लान-डू-चेक-एक्ट) साइकिल पर आधारित एक पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली लागू की है, जो हमारी पर्यावरणीय पहलों में निरंतर सुधार और प्रभावशीलता सुनिश्चित करती है।

पर्यावरण संबंधी सम्मान

एचएमएसआई को कई पर्यावरणीय सम्मान मिले हैं, जो सस्टेनेबल प्रथाओं और पर्यावरण के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाते हैं
संचालन।

सस्टेनेबिलिटी एक्सिलेंस की प्राप्ति: सीआईआई ग्रीनको प्लैटिनम सर्टिफिकेशन

एचएमएसआई सगर्व यह घोषणा करती है कि हमारी चारों फैक्टरियों को कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा प्रतिष्ठित ग्रीनको प्लैटिनम और प्लैटिनम+ सर्टिफिकेशन दिया गया है।

सर्वोच्च स्तर का यह सम्मान सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में एचएमएसआई के अनुकरणीय प्रदर्शन, जिसमें ऊर्जा दक्षता, जल प्रबंधन, कचरा घटाव और अन्य हरित पहलें शामिल हैं, पर प्रकाश डालता है।

यह अवार्ड मैन्युफेक्चरिंग के हर पहलू में पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार प्रथाएं जोड़ने की हमारी अटल प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस माइलस्टोन को हासिल करके, हम सस्टेनेबल संचालनों में नए मानकों को स्थापित करना जारी रखते हैं और ग्रीनर भविष्य के हमारे विज़न को और मज़बूत करते हैं।

एक्सिलेंस के लिए सम्मानित

Default Alt
Default Alt
Default Alt
Default Alt

एक्सिलेंस के लिए सम्मानित

एचएमएसआई को सस्टेनेबिलिटी के लिए उसकी अटल प्रतिबद्धता के लिए नेशनल एनर्जी एंड वॉटर अवार्ड्स समेत कई प्रतिष्ठित प्रशंसाओं के साथ सम्मानित किया गया है।

ये अवार्ड्स नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और दक्ष संसाधन प्रबंधन में एचएमएसआई की नवीन पहलों को मान्यता देते हैं।

ये प्रशंसाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अधिक ग्रीनर और अधिक सस्टेनेबल भविष्य बनाने के लिए हमारे समर्पण की पुष्टि करती हैं।
 

अनुपालन

think green img

एनवायरमेंट क्लियरेंस रिपोर्ट

हमारी एचएमएसआई टपूकड़ा फैक्टरी के लिए एन्वायरमेंट क्लियरेंस सर्टिफिकेट का मिलना पर्यावरण की सस्टेनेबिलिटी के सर्वोच्च मानकों को कायम रखने तथा सभी नियामक आवश्यकताओं का पालन करने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

पर्यावरण पर प्रभाव को कम करने और पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों को बढ़ावा देने के हमारे जारी प्रयास हमारे संचालनों का एक अभिन्न अंग हैं।

हम निरंतर सुधार और इनोवेशन के ज़रिए ग्रीनर भविष्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं।


रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
Default Alt

एचएमएसआई प्लांट लोकेशन पर बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट​

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा बताए गए बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के नियम, 2016 का सख्ती से पालन करके पर्यावरण संबंधी सस्टेनेबिलिटी और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पूरे भारत में सभी एचएमएसआई प्लांट अपने HCF के भीतर हेल्थ केयर गतिविधियों के दौरान उत्पन्न बायोमेडिकल कचरे को मैनेज करने के लिए इन सरकार द्वारा अनिवार्य दिशानिर्देशों का पालन करते हैं. प्रत्येक प्लांट में कलर कोड वाले कंटेनर और निपटान के लिए तय प्रोटोकॉल का उपयोग करके यह सुनिश्चित किया जाता है कि बायोमेडिकल वेस्ट को उचित तरीके से छांटने, इकट्ठा करने, स्टोर करने और उनके निपटान का काम किया जाए. एचएमएसआई सुरक्षित और निर्देशों के हिसाब से निपटान करना सुनिश्चित करने के लिए, पर्यावरण पर होने वाले असर और स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए अधिकृत कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फेसिलिटीज़ (CBWTFs) के सहयोग से काम करता है।
  • इन प्रयासों के माध्यम से स्वच्छता और अनुपालन के उच्च मानकों का पालन करने के लिए नियमित ऑडिट, स्टाफ ट्रेनिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साथ ही एचएमएसआई न केवल नियामक दायित्वों को पूरा करता है, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में भी सहयोग करता है।

अपनी ओर से पहल करने का यह दृष्टिकोण, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के प्रति एचएमएसआई की निष्ठा को दर्शाता है, साथ ही यह बायोमेडिकल वेस्ट को ज़िम्मेदारी के साथ मैनेज करके सस्टेनेबल भविष्य बनाने के इसके विज़न के अनुरूप है, और एचएमएसआई, पर्यावरण संबंधी अपनी ज़िम्मेदारी और कम्युनिटी के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

एचएमएसआई में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट - रिपोर्ट