Slide Image

सेफ्टी इंडिया क्या है?

सेफ्टी इंडिया, होंडा की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य "सभी के लिए सुरक्षा" है. एडवांस्ड ट्रेनिंग और जागरूकता के माध्यम से, होंडा की इस पहल का उद्देश्य 2030 तक ट्रैफिक दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को 50% तक कम करने और 2050 तक मृत्यु दर को शून्य तक पहुंचाना है, ताकि एक ऐसा सिस्टम तैयार हो सके, जिसमें दुर्घटना ही न हो।

सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर

होंडा 2व्हीलर्स इंडिया ने राज्य सरकार के सहयोग से, ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वाले एप्लीकेंट को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम प्रदान करने के लिए पूरे भारत में सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर (SDEC) की स्थापना की है।

हमारे सभी केंद्रों में अत्याधुनिक राइडिंग ट्रेनर और विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए ट्रेनिंग मॉड्यूल हैं, ताकि आवश्यक ट्रेनिंग सुविधाओं के साथ स्मार्ट क्लासरूम में रोड सेफ्टी ट्रेनिंग प्रदान की जा सके।

हमारी फैकल्टी का फोकस प्रतिभागियों को आत्मविश्वास प्राप्त करने और जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाने में सहायता करने पर केंद्रित है, जो सड़क का सुरक्षित उपयोग करने के लिए आवश्यक है।

ट्रेनिंग मॉड्यूल में कवर किए गए पहलू, मुख्य रूप से इस पर ध्यान देते हैं:

  • राइडर/ड्राइवर का व्यवहार और रवैया
  • सुरक्षा राइडिंग गियर और सही ड्राइविंग पोश्चर का महत्व
  • रोड साइन और मार्किंग को समझना
  • ड्राइविंग के साथ शराब पीने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने आदि का प्रभाव,
  • सड़क के नियम जैसे लेन राइडिंग, टर्निंग, ओवरटेकिंग आदि.
  • रुकने पर दूसरे वाहन से दूरी और वाहन के पीछे चलने पर सुरक्षित दूरी
  • सुरक्षित ड्राइविंग के तरीके
  • सही ब्रेकिंग प्रक्रिया
  • कठिन स्थितियों में सुरक्षित रूप से ड्राइविंग करना आदि.

सभी आयु वर्ग के लिए एक्टिविटीज़:

  1. किड्स ट्रेनिंग (स्कूल)
  2. जनरल पब्लिक (कॉलेज एंड कॉर्पोरेट)
  3. लाइसेंस एप्लीकेंट और उल्लंघनकर्ता ट्रेनिंग

एसोसिएशन:

  • रांची- ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, रांची।
  • कालीकट- मोटर वाहन विभाग, केरल।
  • विजयवाड़ा- रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, विजयवाड़ा।
  • विशाखापट्नम - AP ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट।
  • बेंगलुरु - ट्रैफिक पुलिस, बेंगलुरु।
  • गुवाहाटी - असम ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट।
लोड हो रहा है...

SDEC

SDEC

गुवाहाटी

SDEC

SDEC

बेंगलुरु

SDEC

SDEC

कालीकट

SDEC

SDEC

विजयवाड़ा

SDEC

SDEC

विशाखापत्तनम

SDEC

SDEC

रांची

SDEC

सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर - Honda2Wheelers इंडिया रोड सेफ्टी