road safety

सेफ्टी इंडिया क्या है?

सेफ्टी इंडिया, होंडा की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य "सभी के लिए सुरक्षा" है. एडवांस्ड ट्रेनिंग और जागरूकता के माध्यम से, होंडा की इस पहल का उद्देश्य 2030 तक ट्रैफिक दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को 50% तक कम करने और 2050 तक मृत्यु दर को शून्य तक पहुंचाना है, ताकि एक ऐसा सिस्टम तैयार हो सके, जिसमें दुर्घटना ही न हो।

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

एक ज़िम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में अपनी भूमिका को और मज़बूत करते हुए, होंडा 2व्हीलर्स इंडिया ने अपना पहला ट्रैफिक पार्क 2013 में शुरू किया. अब तक, होंडा 2व्हीलर्स इंडिया ने दिल्ली, जयपुर, करनाल, लुधियाना, भुवनेश्वर, ठाणे, त्रिची, चेन्नई, कोयंबुत्तूर और हैदराबाद सहित पूरे भारत में 10 ट्रैफिक पार्क अपनाए हैं. होंडा 2व्हीलर्स इंडिया ने ट्रैफिक पार्क को रेनोवेट करने के लिए इन शहरों के एचएसवीपी, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, डीएसटी जैसे स्थानीय समुदायों के साथ भागीदारी की है।

ट्रैफिक पार्क लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गए हैं, खास तौर पर बच्चों के लिए, क्योंकि वहां उन्हें इंटरैक्टिव तरीके से सड़क पर सुरक्षित रहने और शिक्षित करने का काम किया जाता है. हमारे ट्रैफिक पार्क में नीचे बताई गई सुविधाएं हैं. ये सुविधाएं बच्चों, वयस्कों, महिलाओं, कॉर्पोरेट्स और लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों के लिए उपलब्ध हैं:

  • स्मार्ट क्लासरूम
  • राइडिंग ट्रेनर (2व्हीलर सिमुलेटर)
  • बच्चों और वयस्कों के लिए विशेष रोड सेफ्टी ट्रेनिंग ट्रैक
  • प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए वाहन
  • बच्चों के लिए इंटरैक्टिव रोड सेफ्टी गेम्स
  • फुल टाइम रोड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर (पुरुष और महिला दोनों)

महिलाओं के लिए हमारे यूनिक ट्रेनिंग मॉड्यूल में सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करता है और उन्हें 2 व्हीलर चलाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वतंत्र रूप से गाड़ी चलाने के लिए सशक्त बनाता है।

सभी आयु वर्ग के लिए एक्टिविटीज़:

  1. किड्स ट्रेनिंग (स्कूल)
  2. जनरल पब्लिक (कॉलेज एंड कॉर्पोरेट)
  3. लाइसेंस एप्लीकेंट और उल्लंघनकर्ता ट्रेनिंग

एसोसिएशन:

  • जयपुर- डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
  • भुवनेश्वर- RTO भुवनेश्वर
  • दिल्ली- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस
  • हैदराबाद- हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस
  • लुधियाना- नगर निगम, लुधियाना
  • कोयंबुत्तूर- सिटी पुलिस, कोयंबुत्तूर
  • करनाल - हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
  • ठाणे - नगर निगम ठाणे
  • चेन्नई- ग्रेटर चेन्नई नगर निगम
  • तिरुचिरापल्ली (त्रिची) - सिटी पुलिस, त्रिची।

आयु वर्ग के अनुसार गतिविधियों का विवरण
आयु वर्ग विवरण
4-8 वर्ष बच्चों को बुनियादी रोड सेफ्टी नियमों और इंटरैक्टिव प्रॉप्स के माध्यम से सड़क पर व्यवहार करने के बारे में जानकारी दी जाती है।
6-12 वर्ष नियंत्रित वातावरण में साइकिल चलाते हुए बच्चों को सड़क उपयोग के दिशानिर्देशों और सुरक्षा उपकरणों के महत्व पर शिक्षित किया जाता है।
13+ वर्ष इस आयु वर्ग के लिए रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया जाता है, ताकि 13 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति सकारात्मक रवैया अपनाएं. यह ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया जाता है।
16+ वर्ष होंडा राइडिंग ट्रेनर के माध्यम से, हम हमेशा बदलती राइडिंग परिस्थितियों का अंदाजा लगाने और प्रतिक्रिया देने की राइडर की क्षमता में सुधार करते हैं और सलाह के रूप में बचाव के लिए उपाय सुझाते हैं।
18+ वर्ष हमारे ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क में प्रैक्टिकल सेशन के माध्यम से कॉलेजों, कॉर्पोरेट्स, सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के समूहों को कौशल बढ़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है।
हमारे सभी ट्रेनिंग प्रोग्राम मुफ्त हैं* और नियमित आधार पर आयोजित किए जाते हैं (साप्ताहिक ऑफ और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर)।
लोड हो रहा है...

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

भुवनेश्वर

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

मुंबई (ठाणे)

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

दिल्ली (BKS)

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

करनाल

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

जयपुर

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

हैदराबाद

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

कोयंबुत्तूर

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

लुधियाना

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

त्रिची

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क

Traffic Training Park

चेन्नई

ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क