Slide Image

सेफ्टी इंडिया क्या है?

सेफ्टी इंडिया, होंडा की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य "सभी के लिए सुरक्षा" है. एडवांस्ड ट्रेनिंग और जागरूकता के माध्यम से, होंडा की इस पहल का उद्देश्य 2030 तक ट्रैफिक दुर्घटना में होने वाली मृत्यु को 50% तक कम करने और 2050 तक मृत्यु दर को शून्य तक पहुंचाना है, ताकि एक ऐसा सिस्टम तैयार हो सके, जिसमें दुर्घटना ही न हो।

4S कॉन्सेप्ट

सभी होंडा 2व्हीलर्स इंडिया अधिकृत विशेष डीलरशिप 4S सेटअप प्रदान करते हैं, जिसमें सेल्स, सर्विस, स्पेयर पार्ट्स (इंडस्ट्री के मानदंडों के अनुसार) और सेफ्टी राइडिंग (4th S, जो होंडा की रोड सेफ्टी प्रमोशन की पहल के लिए यूनीक है) शामिल हैं. होंडा 2व्हीलर्स इंडिया द्वारा प्रशिक्षित कुशल स्टाफ बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है, जिसमें हमारे सम्मानित कस्टमर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी सेल्स और पोस्ट सेल्स ओनरशिप दोनों शामिल हैं।

सेफ़्टी राइडिंग: यह 4th S है, जो होंडा की मेथोडोलॉजी और आइडियोलॉजी का एक यूनिक कॉन्सेप्ट है और इसका उद्देश्य "सभी के लिए सुरक्षा" है. होंडा 2-व्हीलर्स इंडिया, सड़क पर चलने वाले सभी लोगों को सुरक्षित रहने और सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए जागरूक बनाना और इस पहल को बढ़ावा देना है. इसके लिए, होंडा 2-व्हीलर्स इंडिया ने विभिन्न गतिविधियां और पहल शुरू की हैं, जो पूरे देश में आयोजित की जा रही हैं और इनके तहत हमारे डीलर बच्चों, वयस्कों, महिलाओं और कॉर्पोरेट्स को विशेष प्रशिक्षण देते हैं और इंटरैक्टिव सेशन भी करते हैं।

4s Concept

संसाधन

होंडा 2व्हीलर्स इंडिया, टकराव मुक्त सोसाइटी बनाने और सड़क इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए लाइफटाइम सुरक्षा शिक्षा प्रदान करने में विश्वास रखती है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो. होंडा 2व्हीलर्स इंडिया सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के अपने प्रयास में कड़ी मेहनत कर रही है. इसके लिए, यह डीलरों और सुरक्षा प्रशिक्षकों जैसे गुणवत्तापूर्ण संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित करता है।

Default Alt

1000 प्लस डीलर्स

होंडा 2व्हीलर्स इंडिया डीलरशिप कंपनी और कस्टमर्स, स्थानीय समुदायों आदि के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण बिंदु है. हमारे डीलर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कस्टमर्स को एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी के बारे में सटीक समझ प्रदान करने में विश्वास करते हैं. वे सड़क सुरक्षा पर आधारित ट्रेनिंग प्रोग्राम और इंटरैक्टिव गतिविधियों का आयोजन करके सुरक्षित राइडिंग के महत्व पर कस्टमर्स की समझ को गहरा करने के लिए उनसे जुड़ते हैं।

Safety Instructor

सेफ्टी इंस्ट्रक्टर

होंडा 2व्हीलर्स इंडिया में विशेष सुरक्षा टीम है जो हमारे शिक्षा केंद्रों और डीलरों के माध्यम से पूरे भारत स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम प्रदान करती है. हमारे पास सेफ्टी इंस्ट्रक्टर हैं जिन्होंने जापान, सिंगापुर, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण लिया है।