होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने बिल्कुल नई NX200 लॉन्च की

Media_center_allNew_nx200

गुरुग्राम, 12 फरवरी 2025: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज बिल्कुल नई NX200 लॉन्च करने की घोषणा की है. होंडा के लेजेंडरी एडवेंचर लाइन-अप से प्रेरित, NX200 को उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जो रोमांच का अनुभव लेने के साथ-साथ रोज़मर्रा के काम के लिए भी उपयोगी मोटरसाइकिल चाहते हैं. बिल्कुल नई होंडा NX200 की कीमत ₹1,68,499 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. अब यह पूरे भारत में सभी एचएमएसआई रेड विंग और बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध है।

बिल्कुल नई NX200 पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "होंडा में, हमने हमेशा ग्राहकों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए सीमाओं से आगे बढ़कर इनोवेशन किए हैं. बिल्कुल नई NX200 मोटरसाइकिल, हमारे ग्राहकों की ज़रूरतों के मुताबिक रोमांचक अनुभव देने वाली मोटरसाइकिल पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता का उपयुक्त उदाहरण है. लेजेंडरी NX500 से प्रेरित, NX200 में ज़्यादा से ज़्यादा राइडर्स रोमांच का मज़ा ले सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उन्हें हर राइड में बेजोड़ अनुभव मिलेगा.”

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग सेगमेंट के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि ''हमें बिल्कुल नई NX200 पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है. यह मोटरसाइकिल उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन की गई है, जो एडवेंचर के साथ-साथ पूरी आज़ादी चाहते हैं. अपनी आकर्षक डिज़ाइन, रोमांच से भर देने वाली परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ, NX200 पूरे भारत के उत्साही राइडर्स को राइडिंग का नया और बेमिसाल अनुभव देने के लिए तैयार है. एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन के हमारे सिद्धांत के अनुसार, NX200 को राइडर्स को पूरी आज़ादी के साथ राइडिंग का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है

विशिष्ट डिज़ाइन और डायनेमिक परफॉर्मेंस:
हमारी बिल्कुल नई NX200 के लिए मशहूर NX500 से प्रेरणा ली गई है, साथ ही इसमें होंडा की प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिल के प्रमुख डिज़ाइन एलिमेंट भी शामिल किए गए हैं. अपनी रग्ड और आधुनिक स्टाइलिंग के साथ, NX200मस्कुलर फ्यूल टैंक, अपने आकर्षक ग्राफिक्स, और कमांडिंग स्टैंस के साथ सबसे अलग नज़र आती है. इसमें ऑल-एलईडी हेडलैम्प, स्लीक LED विंकर्स और X शेप वाला शानदार LED टेल लैंप है, जो अलग-अलग तरह के रास्तों पर विज़िबिलिटी और एस्थेटिक्स को और भी बेहतर बनाते हैं।

NX200 की एक खासियत यह है कि इसमें एक अपडेटेड OBD2B-कम्प्लायंट 184.4cc, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक इंजन इंजन है, जो 8500 rpm पर 12.5 kW का पावर और 6000 rpm पर 15.7 Nm का पीक टॉर्क देता है. इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स है. शहर के रास्तों और हाईवे, दोनों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया यह रिफाइंड इंजन यह सुनिश्चित करता है कि राइडर को विभिन्न क्षेत्रों में स्मूद पावर डिलीवरी, बेहतर माइलेज और राइडिंग का बढ़िया अनुभव मिले।

बेहतरीन टेक्नोलॉजी और बेजोड़ सुविधा
इस सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करती हुई, NX200 में हाई-टेक फीचर्स हैं, जिससे राइडर को और ज़्यादा सुविधा के साथ-साथ बेहतर कंट्रोल भी मिलता है. इसमें 4.2 इंच के फुल-डिजिटल TFT डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक ऐप कंपेटिबिलिटी है, जिससे राइडर को नेविगेशन एक्सेस करने, कॉल नोटिफिकेशन और SMS अलर्ट प्राप्त करने की सुविधा मिलती है. इसमें राइड के दौरान डिवाइस को आसानी से चार्ज करने के लिए एक नया USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

इसकी राइडिंग क्षमताओं को और बेहतर बनाते हुए, NX200 में होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) है, जो अलग-अलग तरह के रास्तों पर सही रियर-व्हील ट्रैक्शन देता है. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है, जिससे गियर शिफ्ट करना आसान होता है और अचानक डाउनशिफ्टिंग के दौरान रियर-व्हील को लॉक होने से रोकता है. बेहतर सुरक्षा के लिए, इस मोटरसाइकिल में अब डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) है, जिससे राइडर को हर सफर में सटीक ब्रेकिंग परफॉर्मेंस मिलती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

बिल्कुल नई NX200: कीमत और उपलब्धता
हमारी बिल्कुल नई होंडा NX200 की कीमत ₹1,68,499(एक्स-शोरूम दिल्ली) है. इसे एक ही वेरिएंट में इन तीन कलर शेड्स में पेश किया गया है - एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, रेडियंट रेड मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक. NX200 अब पूरे भारत में सभी एचएमएसआई रेड विंग और बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध है।

संबंधित ब्लॉग