होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने 50th एनिवर्सरी गोल्ड विंग टूर को लॉन्च किया

Blog Image

‘बुकिंग शुरू’

गुरुग्राम, 30 मई 2025: अपनी मशहूर टूरिंग बाइक की पचास सालों की लेगेसी को सेलिब्रेट करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज अपनी शानदार बाइक 2025 गोल्ड विंग टूर के 50th एनिवर्सरी एडिशन के लॉन्च की घोषणा की है. यह जाना पहचाना नाम अपने पचास वर्ष पूरे कर रहा है और गोल्ड विंग टूर लग्जरी टूरिंग में बेंचमार्क स्थापित कर रहा है. इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे विशेष रूप से कंपनी के प्रीमियम बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप के माध्यम से बेचा जा रहा है. 50th एनिवर्सरी होंडा गोल्ड विंग टूर की कीमत ₹39.90 लाख, एक्स-शोरूम गुरुग्राम (हरियाणा) है।

लॉन्च की घोषणा करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "हम भारत में 50th एनिवर्सरी गोल्ड विंग टूर पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं. 2025 गोल्ड विंग टूर के लॉन्च के ज़रिए 1975 में शुरू हुए इस आइकॉनिक सफर को सेलिब्रेट किया जा रहा है. पिछले पांच दशकों में, गोल्ड विंग प्लेटफॉर्म क्लास, कम्फर्ट और मजबूती के प्रतीक के रूप में विकसित हुआ है. 50th एनिवर्सरी एडिशन, इस बेजोड़ लेगेसी के लिए ट्रिब्यूट है और लंबे सफर पर निकलने के लिए उत्साहित लोगों के लिए बेजोड़ इंजीनियरिंग देने की हमारी प्रतिबद्धता का सेलिब्रेशन है.”

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "हमें अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 50th एनिवर्सरी गोल्ड विंग टूर लॉन्च करके खुशी हो रही है. इस विशेष 50th एनिवर्सरी एडिशन के साथ, हमारा उद्देश्य राइडिंग का ऐसा अनुभव देना है, जो इनोवेशन, लग्जरी और पावर का बेजोड़ ताल-मेल हो. यह महज एक मोटरसाइकिल नहीं है, बल्कि उससे कहीं बढ़कर है - यह मोटरसाइकलिस्ट की उस पीढ़ी के लिए ट्रिब्यूट है, जो लग्ज़री टूरिंग में विश्वास करते हैं. हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत में नई गोल्ड विंग टूर की बुकिंग अब शुरू हो गई है और ग्राहकों को इस फ्लैगशिप लग्जरी टूर बाइक की डिलीवरी जून 2025 से मिलना शुरू होगी.”  

50th एनिवर्सरी गोल्ड विंग टूर: आर्ट ऑफ लग्जरी टूरिंग  

2025 गोल्ड विंग टूर में अत्याधुनिक स्टाइल के साथ-साथ एक विशिष्ट सिलुएट है, जो एयरोडायनेमिक एफिशिएंसी (आरामदायक राइडिंग पोज़ीशन) और मैजेस्टिक रोड प्रेजेंस को बैलेंस करती है. इसके अलावा, इसमें 50th Anniversary और ‘since 1975’ के विशेष गोल्ड विंग प्रतीक बने हुए हैं, जिसके माध्यम से मोटरसाइकिल की अहम उपलब्धि को याद किया गया है. इसकी आधुनिक डिज़ाइन को और भी बेहतर बनाने के लिए फुल LED लाइटिंग सिस्टम और एयरफ्लो-ऑप्टिमाइज़्ड एयर वेंट दिए गए हैं, जिससे बाइक बेहद स्मूद चलती है, साथ ही लंबी दूरी के सफर के लिए बढ़िया एर्गोनोमिक्स से आरामदायक राइडिंग पोज़ीशन की सुविधा मिलती है।

इक्विपमेंट के मामले में, नई गोल्ड विंग टूर में 7.0-इंच के फुल-कलर TFT डिस्प्ले के साथ कई खासियतों वाला कॉकपिट है, जो राइडिंग, नेविगेशन और ऑडियो से जुड़ी जानकारी देता है. इसके अलावा, अब इसमें कनेक्टिविटी के लिए सबसे बेहतर वायरलेस Android ऑटो और Apple कारप्ले है और मोटरसाइकिल ऑन होते ही एक नई वेलकम स्क्रीन दिखाई देती है, जिसमें "1975 से" लिखा हुआ आता है. बेहतरीन विंड प्रोटेक्शन के लिए एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक स्क्रीन, सभी तरह की स्पीड में बढ़िया साउंड देने के लिए बेहतर ऑडियो सिस्टम स्पीकर, दो USB टाइप-C सॉकेट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और भी कई अन्य फीचर्स के साथ टूरिंग के कम्फर्ट को और भी बेहतरीन बना दिया गया है. 

सीमलेस परफॉर्मेंस के लिए थ्रोटल-बाय-वायर (TBW) सिस्टम, डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और एयरबैग सहित एडवांस्ड सेफ्टी एड्स और इनोवेटिव इलेक्ट्रॉनिक्स वाली यह बाइक रोमांचक और सुरक्षित राइड की गारंटी देती है. गोल्ड विंग टूर में चार राइडिंग मोड होते हैं - टूर, स्पोर्ट, इकोन और रेन. हर एक मोड की अलग सेटिंग होती है, जो मोटरसाइकिल की राइडिंग स्टाइल और कंडीशन से मैच करने में मदद करती है. 

50th एनिवर्सरी होंडा गोल्ड विंग टूर बोडो रेड मेटैलिक कलर में सिंगल DCT वेरिएंट में उपलब्ध होगी और इसकी कीमत ₹39.90 लाख (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम) है. ग्राहक इस फ्लैगशिप लग्जरी टूरिंग मशीन को सिर्फ होंडा के प्रीमियम बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं, जिसकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू होने वाली है.  

मॉडल कीमत (एक्स-शोरूम गुरुग्राम)
50th एनिवर्सरी होंडा गोल्ड विंग टूर ₹ 39.90 लाख,

 

अधिक जानकारी के लिए, संपर्क करें: corporate.communications@honda.hmsi.in

संबंधित ब्लॉग