भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में मोबिलिटी के भविष्य की झलक दिखाएगी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, बिल्कुल नए ऐक्टिवा E: और QC1 की कीमतों की घोषणा की गई

News Placeholder

नई दिल्ली, 17 जनवरी, 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) इस एक्सपो में मोबिलिटी के भविष्य की नई परिभाषा लिखने के लिए तैयार है. एचएमएसआई नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 17 से 22 जनवरी, 2025 तक हो रही एक्सपो में कई इनोवेटिव और टेक्नोलॉजी की दृष्टि से एडवांस्ड प्रोडक्ट्स पेश करेगी, जो इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

होंडा के पेविलियन की अगुआई करेंगे बिल्कुल नया ऐक्टिवा E: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जिनकी शुरुआती कीमतें कंपनी ने आज घोषित कर दी हैं. बिल्कुल नए ऐक्टिवा E/strong>: और QC1 की कीमतें क्रमशः ₹1,17,000 और ₹90,000 (एक्स-शोरूम बंगलुरु) से शुरू हो रही हैं. कंपनी ने EV के लिए केयर पैकेज भी पेश किए हैं, जिन्हें वाहनों की कुल वैल्यू बनाए रखने तथा उनके जीवनकाल को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि “होंडा में हम निरंतर इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से मोबिलिटी के भविष्य को आकार देने में विश्वास करते हैं. कार्बन न्यूट्रैलिटी और सस्टेनेबल मोबिलिटी के समाधान प्रदान करने के हमारे प्रयासों को दर्शाने के लिए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 एक बिल्कुल सही प्लेटफॉर्म है. हम ग्राहकों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ऐक्टिवा E: और QC1 के साथ टेक्नोलॉजी की दृष्टि से दो अलग-अलग एडवांस्ड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश कर रहे हैं. ऐक्टिवा E: की स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी हमारे ग्राहकों को तनाव-मुक्त समाधान प्रदान करती है, क्योंकि बैटरी मैनेजमेंट की पूरी ज़िम्मेदारी होंडा उठाती है, जिससे बैटरी खराब होने की चिंताएं खत्म हो जाती हैं. एचएमएसआई बेस्ट-इन-क्लास मेंटेनेंस के ज़रिए एसेट की सुरक्षा पर फोकस करती है, जिससे वाहन की एक्स्टेंडेड वैल्यू सुनिश्चित होती है और ओनरशिप की संतुष्टि मिलती है. हम इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए, EV ग्राहकों के लिए व्यापक सुरक्षा और बेहतर ओनरशिप अनुभव के लिए हाई क्वॉलिटी प्रोडक्ट्स और आफ्टर-सेल्स केयर पैकेज प्रदान करते हैं.”

लॉन्च के मौके पर, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि “स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी वाले बिल्कुल नए ऐक्टिवा E: और फिक्स्ड बैटरी सेट-अप वाले QC1 को भारतीय उपभोक्ताओं की अलग-अलग ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है; ये वाहन विश्व स्तरीय क्वॉलिटी, विश्वसनीयता और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का बिल्कुल सही ताल-मेल हैं. हमें विश्वास है कि ये मॉडल पूरे देश के ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करेंगे. 5 वर्षों तक चिंता-मुक्त सर्विस, रोड-साइड असिस्टेंस (RSA) और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे लाभों वाले केयर पैकेज की पेशकश के साथ, हम ग्राहकों का भरोसा जीतने और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए होंडा की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का लक्ष्य रखते हैं. प्रोडक्ट्स की इन शुरुआती कीमतों पर, हम ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 1 वर्ष का केयर पैकेज मुफ्त दे रहे हैं. हम मोबिलिटी के क्षेत्र में बेहतरीन बदलाव लाकर, सस्टेनेबल और कनेक्टेड भविष्य बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं.”

ऐक्टिवा E: और QC1: भारत की शहरी मोबिलिटी की नई परिभाषा

सस्टेनेबल मोबिलिटी की दिशा में एचएमएसआई के सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को चिह्नित करते हुए, बिल्कुल नए ऐक्टिवा E: और QC1, देश में शहरी परिवहन की नई परिभाषा लिखने के लिए तैयार हैं. दोनों EV की बुकिंग देश भर के चुनिंदा शहरों में शुरू हो चुकी हैं. ग्राहक मात्र ₹1,000 का भुगतान करके बुकिंग कर सकते हैं

ऐक्टिवा E: पहले चरण में तीन शहरों में उपलब्ध होगा और डिलीवरी बंगलुरु में फरवरी 2025 से तथा दिल्ली व मुंबई में अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएगी. QC1 दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़, इन छह शहरों में उपलब्ध होगा. दोनों EV इन पांच कलर में आएंगे - पर्ल सेरेनिटी ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, मैट फॉगी सिल्वर मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल शैलो ब्लू।

एचएमएसआई इन मॉडल्स को स्टैंडर्ड 3 वर्ष/50,000 km वारंटी के साथ ऑफर कर रहा है, वहीं फ्री केयर पैकेज, पहले वर्ष में 3 फ्री आवधिक मेंटेनेंस सर्विस, फ्री रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) और 24x7 समर्पित कॉल सेंटर सुविधा प्रदान करता है. फ्री केयर पैकेज ऐक्टिवा E: रोडसिंक डुओ वेरिएंट के लिए पहले वर्ष SaaS (सॉफ्टवेयर एज़ अ सर्विस) भी पेश करता है. साथ ही, ग्राहक के अनुभव को बेहतर बनाने और मन की शांति के लिए एचएमएसआई ने ऐक्टिवा E: और QC1 के लिए पूरे भारत में मान्य केयर प्लस पैकेज भी पेश किया है. केयर प्लस पैकेज की कीमत ₹9,900 है और यह चिंता-मुक्त सेवा के लिए 5 वर्षों का एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC), 5 वर्षों की RSA और 5 वर्षों की वारंटी (3 वर्ष की स्टैंडर्ड + 2 वर्षों की एक्स्टेंडेड) जैसे लाभ देगा. केयर प्लस पैकेज के इन घटकों को ग्राहक अलग-अलग भी खरीद सकते हैं. इस कदम के साथ एचएमएसआई का लक्ष्य EV और बैटरी को कारगर बनाए रखना और फलस्वरूप वाहन के लंबे जीवनकाल को सुनिश्चित करना है।

बिल्कुल नया ऐक्टिवा E: होंडा की प्रतिष्ठित विरासत कायम रखते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में एक महत्वपूर्ण कदम है. फीचर्स की बात करें तो, इसमें 7.0 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो होंडा रोडसिंक डुओ® ऐप के ज़रिए रियल-टाइम कनेक्टिविटी को सक्षम बनाता है, जिससे राइडर कनेक्टेड रह सकता है. ऐक्टिवा E: की जान है एडवांस्ड पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर, जो कंपनी ने खुद तैयार की है; यह 6 kW* का पीक पावर देती है और 7.3 सेकेंड में 0 से 60 km/h पहुंच सकती है, साथ ही, इसकी टॉप स्पीड 80 km/h है।

ऐक्टिवा E: अपनी स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में सुविधा की नई परिभाषा लिखने के लिए तैयार है. इसका साथी है होंडा मोबाइल पावर पैक E: नाम का एक स्वैपेबल बैटरी सिस्टम, जिसे होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड, जापान, द्वारा विकसित गया है और होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मैनेज किया जाता है. ऐक्टिवा E: में 1.5 kWh की दो स्वैपेबल बैटरियां हैं, जो फुल चार्ज पर 102 km* की रेंज देती हैं. इनोवेटिव ऐक्टिवा E: के साथ BaaS (बैटरी-एज़-अ-सर्विस) का उपयोग करने के लिए, HEID दो प्लान दे रही है, जिनमें ग्राहकों को प्रति माह ₹1,999 (40 किलोमीटर#/दिन का उपयोग) और प्रति माह ₹3,599 (100 किलोमीटर#/दिन का उपयोग) की मामूली राशि का भुगतान करना होगा।

बेहद स्मूद डिज़ाइन और ऊंचे दर्जे की इंजीनियरिंग वाला होंडा QC1 एक पर्सनल मोबिलिटी समाधान है. इसमें है 1.5 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक, जो एक बार चार्ज करने पर 80 km* की रेंज देता है. QC1, 4 घंटे 30 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाता है और फुल चार्जिंग में 6 घंटे 50 मिनट लगते हैं।

1.8 kW* के पीक आउटपुट वाली इन-व्हील इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित यह स्कूटर 50 km/h की टॉप स्पीड तक जाता है. QC1 में है 5.0 इंच का ऑल-इन्फो LCD डिस्प्ले, जो वाहन की सारी महत्वपूर्ण जानकारी एक नज़र में दिखाता है, वहीं डिवाइस चार्जिंग के लिए USB टाइप-C आउटलेट और विशाल 26-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस जैसे अतिरिक्त फीचर्स के चलते यह स्कूटर दैनिक यात्राओं के लिए आदर्श है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एचएमएसआई:

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में सबकी निगाहें होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) पर होंगी, क्योंकि यह इनोवेटिव और सस्टेनेबल मोबिलिटी समाधानों की एक आकर्षक रेंज पेश करेगा. वैकल्पिक फ्यूल विकल्पों के साथ सुरक्षित भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता कायम रखते हुए, कंपनी नए लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर - ऐक्टिवा E: और QC1 को प्रदर्शित करेगी

पर्यावरण के लिए सचेत राइडर्स की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई भारत की पहली 300 cc फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल होंडा CB300F भी डिस्प्ले पर होगी. CB300F फ्लेक्स-फ्यूल एक ज़िद्दी स्ट्रीट फाइटर है और यह मोटरसाइकिल E85 फ्यूल (85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल) तक के अनुरूप है।

जोश को बढ़ाने के लिए मोटोकॉम्पैक्टो भी पेश किया जाएगा, यह एक नया फर्स्ट- या लास्ट-माइल पर्सनल मोबिलिटी समाधान है, जो पोर्टेबल और सुरक्षित, दोनों की दृष्टि से डिज़ाइन किया गया है. यह कॉम्पैक्ट और फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्टाइल या कुशलता से समझौता किए बिना पोर्टेबिलिटी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. मोटोकॉम्पैक्टो के कनेक्टेड फंक्शन की मदद से यूज़र अपनी मंज़िल तक पहुंचने के लिए आवश्यक बैटरी का अनुमान लगा सकते हैं और इस प्रकार राइडिंग के दौरान चार्ज खत्म होने की चिंता खत्म हो जाती है. अपने हल्के और कॉम्पैक्ट आकार के बावजूद, मोटोकॉम्पैक्टो फुल चार्ज करने पर 12 मील (लगभग 19 km) तक की रेंज तक जा सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 15 mph (24 km/h) है।

होंडा की इलेक्ट्रिक रेसिंग गो-कार्ट भी एक्सपो में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है; यह गो-कार्ट, सस्टेनेबल परफॉर्मेंस के लिए कंपनी के इनोवेटिव दृष्टिकोण को प्रदर्शित करती है. होंडा मोबाइल पावर पैक E: की स्वैपेबल बैटरियों पर चलने वाली यह गो-कार्ट प्रभावशाली एक्सीलरेशन और सटीक हैंडलिंग प्रदान करती है तथा ज़ीरो एमिशन बनाए रखते हुए रेसिंग के रोमांच को साकार करती है. गो-कार्टिंग के दीवानों के लिए डिज़ाइन की गई यह गो-कार्ट मोटरस्पोर्ट एक्सिलेंस के साथ ग्रीन मोबिलिटी को एकीकृत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह इलेक्ट्रिक गो-कार्ट होंडा के क्लीन और हाई परफॉर्मेंस भविष्य के विज़न को बल देती है, इसके चलते यह एक्सपो में एक आकर्षण का एक अलग ही केंद्र होगी।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में आने वाले लोग, खास होंडा पावर पैक एक्सचेंजर e: (BEx स्टेशन) डिस्प्ले पर होंडा की एडवांस्ड बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी देखेंगे. यह इनोवेटिव सिस्टम ऐक्टिवा E: के लिए आसानी से बैटरी रिप्लेसमेंट को संभव बनाता है, डाउनटाइम कम करता है और यूज़र को बेजोड़ सुविधा प्रदान करता है. BEx सिस्टम होंडा मोबाइल पावर पैक E: की कई यूनिट्स एक साथ चार्ज कर सकता है और यह यूज़र के लिए आसानी से बैटरी स्वैप करना संभव बनाता है. इसमें एक ऑटोनॉमस इंटेलिजेंट फीचर भी है, जो पूरी तरह सही बैटरियों की पहचान करता है और केवल उन्हें ही चार्ज करता है, खराब बैटरियों को नहीं; इससे यह सुनिश्चित होता है कि खराब बैटरियां सिस्टम में ही रहें और ग्राहकों की पहुंच से बाहर रहें. सिस्टम के लाइव डेमो इस टेक्नोलॉजी की कुशलता और सीमलेस उपयोग का प्रदर्शन करेंगे।

होंडा हर किसी के लिए बूथ पर एक एंगेजमेंट गतिविधि भी आयोजित करेगी. विज़िटर भविष्य के डिज़ाइन कॉन्सेप्ट बना सकेंगे और उनसे जुड़ सकेंगे; इसमें सिर पर पहने जाने वाले डिस्प्ले का उपयोग करके लाइव 3D स्केचिंग करने के सेशन भी शामिल हैं. यह सेक्शन खास तौर पर युवाओं को आकर्षित करेगा और उन्हें होंडा की ऑटोमोबाइल डिज़ाइन तथा इनोवेशन की दुनिया के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में होंडा को अपनी ‘ज़िंदगी का मोल समझें, सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाएं’ पहल के ज़रिए सड़क सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने की पुनः पुष्टि करता है. सभी आयु वर्गों के लिए डिज़ाइन की गई इन गतिविधियों का लक्ष्य राइडिंग के सुरक्षित और ज़िम्मेदार तौर-तरीके तय करना है. विज़िटर, सड़क सुरक्षा के इंटरैक्टिव गेम्स खेल सकते हैं, सिमुलेटर राइडिंग ट्रेनर के ज़रिए असल दुनिया की घटनाओं का अनुभव कर सकते हैं और अपने कौशल को बढ़ाने के लिए स्लो राइडिंग गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. आकर्षक डिस्प्ले और प्रदर्शनों के ज़रिए सुरक्षा के साज़-ओ-सामान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने पर खास ध्यान दिया गया है, जैसे कारों में सीट बेल्ट का उपयोग करना और टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना, जिसमें बच्चों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हेलमेट शामिल हैं. बच्चे मज़ेदार शैक्षिक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं, वहीं वयस्क सोच बदलने वाले वीडियो देखकर सोच-विचार कर सकते हैं और एक अर्थपूर्ण सड़क सुरक्षा संकल्प ले सकते हैं. अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक खास सेल्फी ज़ोन बनाया गया है, जहां विज़िटर्स सड़क सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता के पलों को कैद कर सकते हैं. इन आकर्षक गतिविधियों के ज़रिए होंडा एक सुरक्षित, अधिक ज़िम्मेदार राइडिंग कम्युनिटी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. 

कीमतों की घोषणा : ऐक्टिवा E: और QC1

प्रारंभिक कीमत
, एक्स-शोरूम
ऐक्टिवा E:
होंडा रोडसिंक डुओ®
ऐक्टिवा E: QC1
₹1,51,600 ₹1,17,000 ₹ 90,000
वारंटी 3 वर्ष 3 वर्ष 3 वर्ष
केयर पैकेज फ्री सर्विस 3 सर्विस(1st वर्ष) 3 सर्विस(1st वर्ष) 3 सर्विस(1st वर्ष)
मुफ्त RSA 1 वर्ष 1 वर्ष 1 वर्ष
फ्री SaaS 1 वर्ष - -
BAS प्लान बेसिक प्लान1 - 40Km/दिन# ₹ 1,999 प्रति माह ₹ 1,999 प्रति माह -
एडवांस प्लान2 - 100Km/दिन# ₹ 3,599 प्रति माह ₹ 3,599 प्रति माह -
केयर प्लस पैकेज 5 वर्ष का AMC## (1 वर्ष + 4 वर्ष) ₹ 9,900
5 साल की वारंटी
(3 वर्ष का स्टैंडर्ड + 2 वर्ष अतिरिक्त)
5 वर्ष का RSA (रोडसाइड असिस्टेंस) (1 वर्ष + 4 वर्ष)

 

*होंडा के इंटरनल टेस्टिंग परिणामों के अनुसार रेंज वैल्यू
#ग्राहक को मिलने वाला माइलेज, खपत की गई ऊर्जा पर निर्भर करेगा, जो गति, ट्रैफिक आदि जैसे बाहरी कारकों पर निर्भर करेगा.
1.बेसिक प्लान: कीमत में प्रति माह 35kWh तक की ऊर्जा खपत शामिल है. IT 30km/kWh के माइलेज के साथ एक महीने में 26 दिनों के लिए प्रति दिन 40km के बराबर है*. 35kWh से अधिक होने पर, ₹ 35 प्रति kWh शुल्क लिया जाएगा (GST को छोड़कर)।
2.एडवांस प्लान: कीमत में प्रति माह 87kWh तक की ऊर्जा खपत शामिल है. IT 30 km/kWh के माइलेज के साथ एक महीने में 26 दिनों के लिए प्रति दिन 100km के बराबर है*. 87kWh से अधिक होने पर, ₹ 35 प्रति kWh शुल्क लिया जाएगा (GST को छोड़कर)।
## 5 वर्षों के AMC में 1(पहले) वर्ष 3 फ्री आवधिक मेंटेनेंस सर्विस और उसके बाद अगले 4 वर्षों के लिए 8 सशुल्क आवधिक मेंटेनेंस सर्विस शामिल हैं।

संबंधित ब्लॉग

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में मोबिलिटी के भविष्य की झलक दिखाएगी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, बिल्कुल नए ऐक्टिवा E: और QC1 की कीमतों की घोषणा की गई