होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने बिल्कुल नई NX200 लॉन्च की, जिसकी टैगलाइन है 'पूरी आज़ादी के साथ राइड लें'

गुरुग्राम, 12 फरवरी 2025: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज बिल्कुल नई NX200 लॉन्च करने की घोषणा की. होंडा की लेजेंडरी एडवेंचर लाइन-अप से प्रेरणा लेते हुए, NX200 उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है, जो रोमांच के साथ-साथ हर दिन के हिसाब से बिल्कुल सही बाइक चाहते हैं. बिल्कुल नई होंडा NX200 की कीमत ₹1,68,499 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. अब यह पूरे भारत में सभी एचएमएसआई रेड विंग और बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध है।
बिल्कुल नई NX200 को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "होंडा में, हमने हमेशा ग्राहक की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए सीमाओं से आगे बढ़कर इनोवेशन किए हैं. बिल्कुल नई NX200, रोमांचक सफर की चाह रखने वाले ग्राहकों की मांग को पूरा करने के हमारे वादे का बिल्कुल सही उदाहरण है. लेजेंडरी NX500 से प्रेरित, NX200 ज़्यादा से ज़्यादा राइडर्स को रोमांचक राइड लेने के लिए उत्साहित करती है और उन्हें हर राइड में बेजोड़ अनुभव देती है.”
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "हमें एडवेंचर के साथ-साथ फ्रीडम चाहने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन की गई बिल्कुल नई NX200 मोटरसाइकिल पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है. आकर्षक डिज़ाइन, रोमांचक परफॉर्मेंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ, NX200 पूरे भारत में उत्साही राइडर्स के लिए राइडिंग का नया और बेहतरीन अनुभव देने के लिए तैयार है. एडवेंचर और एक्सप्लोरेशन के हमारे सिद्धांत के अनुसार, NX200 को राइडर्स को सीमाओं से परे और पूरी आज़ादी के साथ राइड का अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है.”
विशिष्ट डिज़ाइन और डायनेमिक परफॉर्मेंस:
बिल्कुल नई NX200 के लिए मशहूर NX500 से प्रेरणा ली गई है और होंडा की प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिल की डिज़ाइन के खास एलिमेंट दिए गए हैं. रग्ड और आधुनिक स्टाइल के साथ NX200 अपने मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, शानदार ग्राफिक्स और कमांडिंग स्टैंस के साथ एक अलग ही लुक देती है. इसमें फुल LED हेडलैम्प, आकर्षक LED विंकर्स और X शेप का LED टेल लैंप है, जिससे अलग-अलग तरह के रास्ते पर बेहतर विज़िबिलिटी मिलती है और लुक भी अच्छा आता है।
इसके अलावा, NX200 में अपडेटेड OBD2B-कम्प्लायंट 184.4cc, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक इंजन है, जो 8500 rpm पर 12.5 kW का पावर और 6000 rpm पर 15.7 Nm का पीक टॉर्क देता है. इसके इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स आता है. शहर के साथ-साथ हाईवे की राइड के लिए डिज़ाइन किया गया रिफाइंड इंजन अलग-अलग तरह के रास्तों के लिए स्मूद पावर डिलीवरी, फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) और राइडिंग का बढ़िया अनुभव देता है।
बेहतरीन टेक्नोलॉजी और बेजोड़ सुविधा
इस सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करती हुई, NX200 में हाई-टेक फीचर्स हैं, जिससे राइडर को और ज़्यादा सुविधा के साथ-साथ बेहतर कंट्रोल भी मिलता है. इसमें 4.2 इंच के फुल-डिजिटल TFT डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक ऐप कंपेटिबिलिटी है, जिससे राइडर को नेविगेशन एक्सेस करने, कॉल नोटिफिकेशन और SMS अलर्ट प्राप्त करने की सुविधा मिलती है. इसमें राइड के दौरान डिवाइस को आसानी से चार्ज करने के लिए एक नया USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
इसकी राइडिंग क्षमताओं को और बेहतर बनाते हुए, NX200 में होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) है, जो अलग-अलग तरह के रास्तों पर सही रियर-व्हील ट्रैक्शन देता है. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है, जिससे गियर शिफ्ट करना आसान होता है और अचानक डाउनशिफ्टिंग के दौरान रियर-व्हील को लॉक होने से रोकता है. बेहतर सुरक्षा के लिए, इस मोटरसाइकिल में अब डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) है, जिससे राइडर को हर सफर में सटीक ब्रेकिंग परफॉर्मेंस मिलती है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
बिल्कुल नई NX200: कीमत और उपलब्धता
हमारी बिल्कुल नई होंडा NX200 की कीमत ₹1,68,499(एक्स-शोरूम दिल्ली) है. इसे एक ही वेरिएंट में इन तीन कलर शेड्स में पेश किया गया है - एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, रेडियंट रेड मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक. NX200 अब पूरे भारत में सभी एचएमएसआई रेड विंग और बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध है।


































