honda-motorcycle-and-scooter-india-launches-new-2025-activa-125-scooter-bole-toh-activa

News Placeholder

गुरुग्राम, 21 दिसंबर 2024: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नए कलर्स और एडवांस्ड फीचर्स के साथ ऐक्टिवा 125 का नया OBD2B-कम्प्लायंट वर्ज़न पेश किया है. नई 2025 होंडा ऐक्टिवा 125 की कीमतें ₹ 94,422 से शुरू हैं (एक्स-शोरूम दिल्ली)।

पेश है OBD2B ऐक्टिवा 125, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO, श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "हमें नई OBD2B-compliant ऐक्टिवा 125 की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इस अपडेट किए गए मॉडल का परिचय ग्राहक की संतुष्टि के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 125cc स्कूटर सेगमेंट में होंडा रोडसिंक ऐप के माध्यम से TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी एडवांस्ड फीचर्स के साथ, हमारा उद्देश्य ग्राहक के लिए राइडिंग अनुभव को फिर से परिभाषित करना है. हमें विश्वास है कि यह अपने सेगमेंट में बेंचमार्क सेट करेगा

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि “ऐक्टिवा 125 ग्राहकों का एक पसंदीदा विकल्प रहा है और इसके लेटेस्ट अपग्रेड को सुविधा और स्टाइल बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. ब्लूटूथ, नेविगेशन और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल करके हम आज के राइडर्स की लगातार बदलती ज़रूरतों को पूरा कर रहे हैं. नए ज़िंदादिल रंगों और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस नया ऐक्टिवा 125 संभावित खरीदारों को आकर्षित करने और इस सेगमेंट पर राज करने के लिए तैयार है.”

नई ऐक्टिवा 125: एडवांस्ड फीचर्स और नए कलर
ऐक्टिवा 125 में अब ऐसे कई नए फीचर्स हैं जिन्हें ग्राहकों के राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस अपग्रेड की खासियत है, 123.92cc, सिंगल-सिलिंडर PGM-Fi इंजन, जो अब OBD2B कम्प्लायंट है और 6.20 kW पावर तथा 10.5 Nm टॉर्क देता है. यह एक एडवांस्ड आइडलिंग स्टॉप सिस्टमसे भी लैस है, जो होंडा की सस्टेनेबल फिलॉसॉफी के हिसाब से इसकी फ्यूल एफ़िशिएंसी को भी बढ़ाता है।

फीचर्स की बात करें तो, ऐक्टिवा 125 में है ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला एक नया 4.2 इंच TFT डिस्प्ले. यह होंडा रोडसिंक ऐप के साथ काम करता है, जिससे नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फंक्शन मिल पाते हैं; इन फंक्शन की मदद से राइडर अपनी राइड के दौरान भी कनेक्टेड रह सकते हैं. ऐक्टिवा 125 में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी है, जिससे राइडर अपने डिवाइस को कभी-भी चार्ज कर सकते हैं।

इस ब्रांड ने लाखों-करोड़ों ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतरते हुए, ऐक्टिवा 125 में अपने जाने-माने सिल्हूट को कायम रखा है, लेकिन अब इसकी सीट और अंदरूनी पैनल को कॉन्ट्रास्ट ब्राउन कलर में डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह और ज़्यादा आकर्षक हो गया है. इसे दो वेरिएंट्स, DLX और H-स्मार्ट में पेश किया जाएगा और ये छह कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. ये कलर हैं - पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट ऐक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल सायरन ब्लू, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल प्रेशियस व्हाइट।

नया ऐक्टिवा 125: कीमत और उपलब्धता
नई 2025 होंडा ऐक्टिवा 125 की कीमत ₹94,422(एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं. यह अब पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

मॉडल वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
ऐक्टिवा 125 DLX ₹94,422
H-स्मार्ट ₹97,146

ध्यान दें: ऊपर लिखे टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स H-स्मार्ट वेरिएंट के लिए हैं • यह ज़रूरी नहीं है कि सभी फीचर्स और कलर सभी वेरिएंट्स का हिस्सा हों।

संबंधित ब्लॉग