होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की नई ऐक्टिवा 2025 - 'स्कूटर बोले तो ऐक्टिवा'

गुरुग्राम, 23 जनवरी 2025: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज ऐक्टिवा का नया OBD2B-कम्प्लायंट वर्ज़न लॉन्च किया, जो भारत के सबसे प्रिय स्कूटर को टेक्नोलॉजी, सुविधा और स्थिरता के अगले स्तर तक ले जाता है. अपडेटेड ऐक्टिवा अब कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है, जिसे ग्राहक की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. नई 2025 होंडा ऐक्टिवा की कीमतें ₹ 80,950 से शुरू हैं (एक्स-शोरूम दिल्ली).
पेश है नया ऐक्टिवा, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO, श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "ऐक्टिवा हमेशा भारतीय ग्राहकों के लिए मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने में सबसे आगे रहा है. अपनी लेटेस्ट 2025 पुनरावृत्ति के साथ, यह इनोवेशन, सुविधा और विश्वसनीयता का परफेक्ट मिश्रण बना रहा है, जिसने इसे भारत का सबसे प्रिय स्कूटर बना दिया है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और OBD2B-compliant इंजन के साथ TFT डिस्प्ले का जोड़ना टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी के मामले में कर्व से आगे रहने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हमें विश्वास है कि नया ऐक्टिवा न केवल हमारे कस्टमर्स के लिए राइडिंग अनुभव को बढ़ाएगा, बल्कि भारतीय स्कूटर मार्केट में होंडा के लीडरशिप को भी मजबूत करेगा
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "ऐक्टिवा महज एक स्कूटर ही नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत के करोड़ों परिवारों के लिए एक भरोसेमंद साथी की तरह है और गर्व के साथ अपनी टैगलाइन 'स्कूटर बोले तो ऐक्टिवा' को सही साबित करती है. नई 2025 ऐक्टिवा ने 4.2-इंच TFT डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ नए स्टैंडर्ड स्थापित कर दिए हैं, जो ग्राहकों की बढ़ती और बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं. भारत के पसंदीदा स्कूटर के तौर पर ऐक्टिवा को हमेशा से सुविधा और विश्वसनीयता का पर्याय माना गया है. OBD2B मॉडल को पेश करने के साथ हमें बेहतर भविष्य की ओर एक कदम बढ़ाते हुए खुशी हो रही है.”
नया ऐक्टिवा: नए कलर और एडवांस्ड फीचर्स
अपडेटेड ऐक्टिवा में कई मैकेनिकल अपडेट किए गए हैं, जो आगे आने वाले नियमों को पूरा करने और ग्राहकों के राइडिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. इसकी खासियत है 109.51cc का सिंगल-सिलिंडर PGM-Fi इंजन, जो अब OBD2B कम्प्लायंट है. यह 8,000 rpm पर 5.88 kW का पावर और 5,500 rpm पर 9.05 Nm का पीक टॉर्क देता है. इसमें माइलेज बढ़ाने के लिए आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी है.
फीचर्स के मामले में, ऐक्टिवा में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ-साथ एक नया 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले है. यह होंडा रोडसिंक ऐप के साथ बढ़िया सपोर्ट करता है, जिससे नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फंक्शन काम करते हैं और राइडर गाड़ी चलाते समय भी कनेक्ट रह सकते हैं. ऐक्टिवा में अब USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी है, जिससे राइडर अपने डिवाइस को कभी भी चार्ज कर सकते हैं.
ऐक्टिवा ने अब तक अपनी आइकॉनिक डिज़ाइन लेगेसी को बनाए रखा है और अब टॉप-स्पेसिफिकेशन H-स्मार्ट वन के अलावा DLX वेरिएंट में भी इसमें आपको एलॉय व्हील्स मिलते हैं, यह तीन वेरिएंट, STD, DLX और H-स्मार्ट में पेश की जाएगी, जिसमें आपको छह कलर ऑप्शन मिलेंगे. पर्ल प्रेशियस व्हाइट, डीसेंट ब्लू मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट ऐक्सिस ग्रे मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू.
नया ऐक्टिवा: कीमत और उपलब्धता
नई 2025 होंडा ऐक्टिवा की कीमत ₹80,950 (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं. यह अब पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप पर उपलब्ध है.
ध्यान दें:यहां बताई गई टेक्निकल खासियतें H-स्मार्ट वेरिएंट के लिए हैं • हो सकता है कि सभी फीचर्स और कलर सभी वेरिएंट में नहीं मिलें.


































