होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 डियो 125 'डियो - चलें घूमने?'

गुरुग्राम, 16 अप्रैल 2025: ग्राहक के हिसाब से पेशकश करने की अपनी लेगेसी को जारी रखते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नई OBD2B कम्प्लायंट डियो 125 पेश की. बोल्ड एस्थेटिक्स और एडवांस्ड फीचर से लैस, नई 2025 होंडा डियो 125 की कीमतें ₹96,749 (एक्स-शोरूम पुणे) से शुरू होती हैं.
OBD2B डियो 125 को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "21 वर्षों से अधिक समय से, डियो भारतीय बाजार में एक मशहूर नाम रहा है, साथ ही स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का प्रतीक भी रहा है. ट्रेंडी और भरोसेमंद मोटो स्कूटर की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए यह लगातार पहली पसंद बना हुआ है. नई OBD2B डियो 125 के लॉन्च के साथ, हम मोटो के मुख्य कॉन्सेप्ट को बनाए रखते हुए अपने ग्राहकों को अतिरिक्त फायदे देने और उनका उत्साह बनाए रखने के साथ, अपनी आइकॉनिक लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं.”
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "हम डियो 125 का नया OBD2B वर्ज़न पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, यह एक ऐसा स्कूटर है, जो भारत के युवाओं की पसंद के मुताबिक है. अपने नए ग्राफिक्स, एडवांस्ड TFT डिस्प्ले और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ, नई डियो 125 को आज के ग्राहकों की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. अपनी टैगलाइन 'डियो - चलें घूमने' के हिसाब से, यह मोटो स्कूटर हमेशा से भारत की युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय विकल्प रहा है और अब यह अपडेट इस सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा.”
नई डियो 125: एडवांस्ड फीचर्स और नए कलर
डियो 125 अब वाइब्रेंट, बिल्कुल नए ग्राफिक्स और आकर्षक कलर स्कीम के साथ आती है, जो इसकी फंकी और यूथफुल अपील को बढ़ाते हैं. ग्राहकों के राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई नए एडवांस फीचर हैं. इस अपग्रेड की खास बात है, इसका 123.92cc, सिंगल-सिलिंडर PGM-Fi इंजन, जो अब OBD2B कम्प्लायंट है. यह इंजन 6.11 kW का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है. इस मोटो -स्कूटर में एडवांस्ड आइडलिंग स्टॉप सिस्टम है, जो होंडा के सस्टेनेबल प्रोडक्ट बनाने के कॉन्सेप्ट के हिसाब से माइलेज को बढ़ाता है.
फीचर के मामले में, डियो 125 में माइलेज इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर और रेंज (कितनी दूरी तय की जा सकती है) के साथ एक नया 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले है. इसमें होंडा रोडसिंक ऐप भी है, जो नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फंक्शन के साथ काम करता है, इससे राइडर गाड़ी चलाने के दौरान भी कनेक्ट रह सकते हैं. डियो 125 में स्मार्ट की और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी है, जिससे राइडर्स अपने डिवाइस को कभी भी चार्ज कर सकते हैं.
ब्रांड डियो में लाखों ग्राहकों के कई सालों के विश्वास पर खरा उतरते हुए, डियो 125 ने अपनी आइकॉनिक डिज़ाइन को अभी भी बनाए रखा है, जो इसके लुक को बेहतर बनाती है. इसे दो वेरिएंट, DLX और H-स्मार्ट में पेश किया जाएगा और पांच कलर ऑप्शन ऑफर किए जाएंगे. ये हैं - मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स यलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक और इम्पीरियल रेड.
नई डियो 125: कीमत और उपलब्धता
नई 2025 होंडा डियो 125 की कीमत ₹96,749 (एक्स-शोरूम पुणे) से शुरू होती हैं. यह अब पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप पर उपलब्ध है.
| मॉडल | वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम पुणे) |
|---|---|---|
| डियो 125 | DLX | ₹96,749 |
| H-स्मार्ट | ₹1,02,144 |
कृपया ध्यान दें: फीचर्स हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.


































