होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 लिवो, जिसका स्लोगन है 'ज़िंदगी जियो, लिवो के अंदाज़ में'

गुरुग्राम, 20 जनवरी, 2025: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नई OBD2B कम्प्लायंट लिवो लॉन्च की. शहर के युवा राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई नई लिवो, राइडिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और एक बोल्ड डिज़ाइन के साथ आती है. 2025 होंडा लिवो की कीमतें ₹83,080 (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं।
अपडेटेड लिवो को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि “हमें नई 2025 लिवो को लॉन्च करने की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है. होंडा में हम कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 2025 लिवो अपनी ज़िंदादिल स्टाइलिंग और नए फीचर्स के साथ 110 cc कैटेगरी में हमारे ग्राहकों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करने की हमारी निष्ठा को दर्शाती है. हमें विश्वास है कि नई लिवो भारतीय राइडर्स की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करेगी.”
लॉन्च के इस मौके पर, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि “होंडा लिवो हमारे ग्राहकों की एक भरोसेमंद पसंद रही है और 2025 मॉडल के साथ हमारा लक्ष्य मार्केट में अपनी स्थिति को और मज़बूत बनाना है. OBD2B टेक्नोलॉजी का इंटीग्रेशन यह बताता है कि होंडा लगातार बदलते नियमों का पालन करने और सस्टेनेबल प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. टेक्नोलॉजी और खूबसूरती, दोनों को और भी बेहतर बनाकर हम अपने ग्राहकों को ऐसी मोटरसाइकिल देने का लक्ष्य रखते हैं, जिसमें इनोवेशन और व्यावहारिकता का बेजोड़ ताल-मेल हो. हमारा विश्वास है कि यह मोटरसाइकिल 'ज़िंदगी जियो, लिवो अंदाज़ में' के स्लोगन के साथ पूरे भारत के राइडर्स की भरोसेमंद साथी बनेगी.”
न्यू लिवो: वाइब्रेंट डिज़ाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी
अपडेटेड लिवो स्पोर्टी होने के साथ-साथ व्यावहारिक भी है, क्योंकि इसकी डिज़ाइन में कई यूनिक एलिमेंट शामिल किए गए हैं, जैसे स्कल्पटेड साइड पैनल वाला मस्क्यूलर फ्यूल टैंक और बॉडी पैनल्स पर बेहद आकर्षक ग्राफिक्स. यह दो वेरिएंट्स ड्रम और डिस्कमें तीन कलर ऑप्शन - ऑरेंज स्ट्राइप्स के साथ पर्ल इग्नियस ब्लैक, ब्लू स्ट्राइप्स के साथ पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल सायरन ब्लू में उपलब्ध होगी।
नई लिवो में अब है एक फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, गियर पोज़िशन इंडिकेटर और ईको इंडिकेटर सहित कई जानकारी दिखाता है. इस कम्यूटर मोटरसाइकिल के इस मॉडल में भी साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ बरकरार रखा गया है जिससे सुरक्षा बढ़ती है।
लिवो को पावर देता है एक 109.51 cc, सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन, जो अब आगामी सरकारी नियमों का पालन करने के लिए OBD2B कम्प्लायंट है. यह इंजन 7500 RPM पर 6.47 kW पावर और 5500 RPM पर 9.30 Nm पीक टॉर्क देता है, साथ ही, इसमें एक 4-स्पीड गियरबॉक्स भी है।
न्यू लिवो: कीमत और उपलब्धता
नई 2025 होंडा लिवो की कीमत रु. 83,080, (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं. यह जल्द ही पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।
| मॉडल | वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
|---|---|---|
| लिवो | ड्रम | ₹83,080 |
| डिस्क | ₹85,878 |


































