होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने 'बोल्ड बनें, सबसे आगे रहें' स्लोगन के साथ एक नई 2025 SP125 लॉन्च की

News Placeholder

गुरुग्राम, 23 दिसंबर 2024: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने नई SP125 को लॉन्च करने की घोषणा की है. OBD2B के आगामी नियमों का पालन करने के लिए, अपग्रेड की गई SP125 में नई डिज़ाइन और इनोवेटिव फीचर्स के साथ-साथ अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी भी है. नई 2025 होंडा SP125 की कीमतें ₹91,771 (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं।

पेश है अपडेटेड SP125, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO, श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "हमें नए OBD2B-compliant SP125 को लॉन्च करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. अपनी अपग्रेड की गई विशेषताओं और बेहतर डिज़ाइन के साथ, SP125 ने 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में बेंचमार्क को फिर से परिभाषित किया है. एचएमएसआई में, हम अपने ग्राहक को वैल्यू और उत्साह प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और SP125 ग्राहक की संतुष्टि के लिए हमारे समर्पण का प्रमाण है

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "SP125 अपनी कैटेगरी की लगातार सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिल रही है और इस लेटेस्ट अपग्रेड के साथ, हमने इसकी स्टाइल, परफॉर्मेंस और सुविधा को और बेहतर बना दिया है. ब्लूटूथ नेविगेशन, वॉयस असिस्ट और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स से लैस, यह मोटरसाइकिल आज के टेक-सेवी राइडर की मांगों को पूरा करेगी. हमें पूरा भरोसा है कि नई SP125 अपनी प्रीमियम खासियतों के चलते युवाओं को आकर्षित करने और 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट की नई परिभाषा गढ़ने के लिए तैयार है.”

नई SP125: एडवांस्ड फीचर्स और नए कलर

125cc की मोटरसाइकिल के सेगमेंट में युवाओं के लिए स्टाइल में बेहतरीन बदलावों वाली अपडेटेड SP125 अपनी नई डिज़ाइन और एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ एक बोल्ड स्टेटमेंट बनाने के लिए तैयार की गई है. इसमें एक नए पूरे LED हेडलैंप और टेललैंप के साथ-साथ बोल्ड टैंक श्राउड, क्रोम मफलर कवर और शानदार ग्राफिक्स भी हैं, जो इसे पूरी तरह से एक शानदार बाइक बनाते हैं।

यह दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क और पांच कलर ऑप्शन - पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट ऐक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू, इम्पीरियल रेड मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक में उपलब्ध है. अब नई SP125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक ऐप की कंपेटिबिलिटी के साथ-साथ 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले है, जिससे स्मार्टर राइड के लिए नेविगेशन और वॉयस असिस्ट को एक्सेस करना सीमलेस हो जाता है. इसके अलावा, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट आधुनिक समय के राइडर्स की ज़रूरतों को पूरा करता है।

SP125 को और भी पावरफुल बनाने के लिए इसमें 124cc का सिंगल सिलिंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो अब OBD2B कम्प्लायंट है, जो सरकार के आगामी विनियमों को पूरा करता है. यह मोटर 8 kW पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क देती है, साथ ही 5-स्पीड गियरबॉक्स है. इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम है, जो ट्रैफ़िक लाइट और अन्य छोटे-छोटे स्टॉप पर इंजन को बंद करके माइलेज को बढ़ाता है।

नई SP125: कीमत और उपलब्धता

नई 2025 होंडा SP125 की कीमतें ₹91,771 (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं. अब यह पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप पर उपलब्ध है।

मॉडल वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
 SP125 ड्रम ₹91,771
डिस्क ₹1,00,284

 

संबंधित ब्लॉग

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने 'बोल्ड बनें, सबसे आगे रहें' स्लोगन के साथ एक नई 2025 SP125 लॉन्च की