होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने 'बोल्ड बनें, सबसे आगे रहें' स्लोगन के साथ एक नई 2025 SP160 लॉन्च की

गुरुग्राम, 26 दिसंबर 2024: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नई OBD2B कम्प्लायंट SP160 बाइक पेश की. आधुनिक राइडर के लिए डिज़ाइन की गई, अपडेटेड SP160, राइडिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस और हाई-टेक फीचर्स के साथ बोल्ड और नई डिज़ाइन में लॉन्च की गई है. नई 2025 होंडा SP160 की कीमतें ₹ 1,21,951 (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं।
पेश है अपडेटेड SP160, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO, श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "हम नए SP160 को लॉन्च करने की घोषणा करने के लिए उत्सुक हैं. लॉन्च होने के एक वर्ष के भीतर, SP160 ग्राहक के बीच बहुत लोकप्रिय हो गया है. अब, OBD2B-compliant इंजन और होंडा रोडसिंक ऐप के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ TFT डिस्प्ले जैसी एडवांस्ड फीचर्स के साथ, SP160 हमारे ग्राहक के राइडिंग अनुभव को बढ़ाने के लिए तैयार है
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने लॉन्च के बारे में बात करते हुए कहा कि "SP160 राइडिंग के ऐसे महत्वाकांक्षी युवा और उत्साही लोगों से प्रेरित है, जो जीवन में कुछ साहसिक करना चाहते हैं. अपनी आधुनिक डिज़ाइन, फीचर-पैक्ड टेक्नोलॉजी और बेहतरीन वैल्यू के साथ, नई SP160 उन युवा, टेक-सेवी ग्राहकों की ज़रूरत को पूरा करेगी, जो स्टाइल और फंक्शनालिटी दोनों चाहते हैं. हमारा मानना है कि अपडेटेड SP160 की लॉन्चिंग 160cc के प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करेगी.”
न्यू SP160: हाई-टेक फीचर्स
स्पोर्टीनेस और प्रैक्टिकैलिटी के बढ़िया कॉम्बिनेशन के साथ सावधानीपूर्वक डिज़ाइन की गई अपडेटेड SP160 में एक आकर्षक नया LED हेडलैंप है. इसके सबसे अलग डिज़ाइन एलिमेंट में स्पोर्टी श्राउड्स के साथ बड़ा फ्यूल टैंक, एरोडायनामिक अंडरकाउल, क्रोम कवर के साथ बोल्ड मफलर और LED टेललैंप शामिल हैं. यह चार कलर ऑप्शन - रेडिएंट रेड मेटैलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे और एथलेटिक ब्लू मेटैलिक में सिंगल डिस्क और डबल डिस्क दो वेरिएंट में उपलब्ध होगी।
नई SP160 में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और होंडा रोडसिंक ऐप कंपेटिबिलिटी की सुविधा के साथ 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले है, जो रियल-टाइम में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट, म्यूज़िक प्लेबैक और प्रमुख जानकारी का सीमलेस एक्सेस देता है. इससे हर राइडर के लिए राइड सुविधाजनक बन जाती है. इसके अलावा, इसमें राइड के दौरान कभी भी स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी है।
SP160 में 162.71cc का सिंगल सिलिंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड पावरफुल इंजन है, जो अब सरकार के आगामी विनियमों पर खरा उतरने के लिए OBD2B कम्प्लायंट भी है. यह मोटर 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 7500 rpm पर 9.7 kW का पावर देती है और 5250 rpm पर 14.8 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।
नई SP160: कीमत और उपलब्धता
नई 2025 होंडा SP160 की कीमतें ₹1,21,951 (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं. अब यह पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप पर उपलब्ध है।
| मॉडल | वेरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
|---|---|---|
| SP160 | सिंगल डिस्क | ₹1,21,951 |
| डबल डिस्क | ₹1,27,956 |


































