honda-motorcycle-and-scooter-india-launches-new-2025-unicorn-be-a-wing-rider

News Placeholder

गुरुग्राम, 26 दिसंबर, 2024: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज नई OBD2B कम्प्लायंट यूनिकॉर्न पेश की, जो परफॉर्मेंस और भरोसे का एक टाइमलेस प्रतीक है और अब आज के प्रोग्रेसिव राइडर्स की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए यह हाई-टेक सुविधाओं से लैस है. 2025 होंडा यूनिकॉर्न की कीमत ₹1,19,481 (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने नई यूनिकॉर्न को प्रस्तुत करते हुए कहा, “होंडा यूनिकॉर्न भारत के प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में हमेशा से अग्रणी रही है. इतने वर्षों के दौरान इसने लाखों ग्राहकों का भरोसा जीता है और क्वॉलिटी, भरोसे तथा आराम का दूसरा नाम बन गई है. नए 2025 मॉडल के लॉन्च के साथ, हम अपनी लेगेसी को और भी सशक्त बना रहे हैं. नए फीचर्स और अपडेट्स, नई पीढ़ी के ग्राहकों के लिए यूनिकॉर्न को और ज़्यादा आकर्षक बनाएंगे.”

लॉन्च पर टिप्पणी, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा, "2025 यूनिकॉर्न होंडा की प्रमाणित इंजीनियरिंग को एडवांस्ड फीचर्स, प्रैक्टिकलिटी और अपडेटेड OBD2B-compliant इंजन जैसे मजबूत USP के साथ जोड़ता है. ये एडवांसमेंट हमारे ग्राहक को बेजोड़ वैल्यू प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. न्यू यूनिकॉर्न ने प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में एक बेंचमार्क स्थापित किया. हमें विश्वास है कि यह समझदार राइडर्स के लिए पसंदीदा विकल्प बना रहेगा

नई यूनिकॉर्न: एडवांस्ड फीचर्स और एफिशिएंट इंजन

होंडा यूनिकॉर्न, दो दशकों से भी अधिक समय से भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में एक भरोसेमंद नाम रही है. यह सदाबहार डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और बेजोड़ ड्यूरेबिलिटी का बेहतरीन ताल-मेल है, तभी तो यह लाखों राइडर्स की पहली पसंद है. इसका 2025 मॉडल इसी लेगेसी को आगे बढ़ाता है और कार्बन उत्सर्जन के नए मानकों का पालन करते हुए स्टाइल, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का बढ़िया कॉम्बिनेशन पेश करता है।

इसके फ्रंट पर क्रोम के एम्बेलिशमेंट वाला ऑल-LED हेडलैंप है, साथ ही, इसकी डिज़ाइन हमेशा की तरह सहज है, जो सबको पसंद आती है. नई यूनिकॉर्न सिंगल वेरिएंट में तीन कलर ऑप्शन - पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट ऐक्सिस ग्रे मेटैलिक और रेडियंट रेड मेटैलिक में उपलब्ध होगी. इसमें एक नया पूरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी है, जो गियर पोज़िशन इंडिकेटर, सर्विस ड्यू इंडिकेटर और ईको इंडिकेटर आदि सहित कई जानकारी दिखाता है. साथ ही, फोन को कभी-भी चार्ज करने के लिए एक USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

नई होंडा यूनिकॉर्न को पावर देता है, एक 162.71 cc, सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन, जो अब आगामी सरकारी नियमों का पालन करने के लिए OBD2B कम्प्लायंट है. यह इंजन 7500 RPM पर 9.7 kW पावर और 5250 RPM पर 14.58 Nm पीक टॉर्क देता है, और इसमें एक 5-स्पीड गियरबॉक्स भी है।

नई यूनिकॉर्न: कीमत और उपलब्धता

नई 2025 होंडा यूनिकॉर्न की कीमत ₹1,19,481, एक्स-शोरूम दिल्ली, है. यह अब पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

मॉडल वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
यूनिकॉर्न डिस्क ₹1,19,481

 

संबंधित ब्लॉग