होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की OBD2B शाइन 100 'नये इंडिया की अमेज़िंग शाइन'

Blog Image

गुरुग्राम, 17 मार्च 2025: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज बेहतर स्टाइलिंग के साथ OBD2B-कम्प्लायंट शाइन 100 को अपडेट किया. नई 2025 होंडा शाइन 100 की कीमत ₹. 68,767 (एक्स-शोरूम, दिल्ली). यह अब पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप्स पर उपलब्ध है.

नई अपडेटेड शाइन 100 को पेश करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO, श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "हमें भारत में अपने ग्राहकों के लिए नई OBD2B-कम्प्लायंट शाइन 100 पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है. मार्च 2023 में लॉन्च होने के बाद से ही, शाइन 100 ने एचएमएसआई के मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में सबसे तेज़ी से बढ़ते ब्रांड के रूप में खुद को स्थापित किया है. इस एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल को अपनी बेहतरीन विश्वसनीयता, फ्यूल एफिशिएंसी और 'वैल्यू फॉर मनी' होने के कारण मार्केट से अच्छा रिस्पांस मिला है. नए अपडेट के साथ, हम पर्यावरण के हिसाब से सही और उच्च-गुणवत्ता वाले मोबिलिटी सॉल्यूशन ऑफर करने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखते हैं.”

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "शाइन 100, एंट्री-लेवल मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे दमदार विकल्प रही है, जो किफायती कीमत पर बेहतरीन क्वालिटी और कम्फर्ट देती है. इस लेटेस्ट अपग्रेड के साथ, हम इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं और इसके मशहूर माइलेज और विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह कार्बन उत्सर्जन से जुड़े नए मानदंडों के हिसाब से सही हो. शाइन 100 ने एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट में होंडा की उपस्थिति को और भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और हमें विश्वास है कि नए भारत की शानदार शाइन का यह नया वर्ज़न पूरे भारत में ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों को पसंद आएगा.

नई शाइन 100: अपडेटेड डिज़ाइन और इंजन

नई शाइन 100 में एलिगेंट डिज़ाइन दी गई है, जो भारत की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली शाइन 125 से प्रेरित है. इसके बॉडी पैनल में होंडा के लोगो के साथ-साथ नए ग्राफ़िक भी हैं. इसका शानदार फ्रंट काऊल, ब्लैक्ड-आउट एलॉय व्हील्स, प्रैक्टिकल एल्युमीनियम पकड़ने वाली रेल, एक लंबी और आरामदायक सीट और स्लीक मफलर है, जिनके चलते मोटरसाइकिल को स्मूद स्टाइल मिलती है और यह हर दिन के सफर के लिए और भी ज़्यादा आरामदायक हो जाती है.

शाइन 100 को पांच डायनेमिक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो हर तरह के राइडर की पसंद को पूरा करते हैं. ये हैं - लाल और काला, नीला और काला, ऑरेंज और काला, ग्रे और काला और हरा और काला. हल्की लेकिन मज़बूत डायमंड-टाइप फ्रेम पर बनी, शाइन 100 को सुपीरियर राइड कम्फर्ट के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें आपको फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की ओर ट्विन शॉक अब्सॉर्बर मिलते हैं, जो हर तरह की सड़कों पर राइडर को बढ़िया स्टेबिलिटी देते हैं.

राइडर की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, शाइन 100 में CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ फ्रंट और रियर दोनों ओर ड्रम ब्रेक मिलते हैं. इस मोटरसाइकिल में एक 98.98cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो कि OBD2B-कम्प्लायंट है और कार्बन उत्सर्जन के नए नियमों के हिसाब से सही है. यह इंजन 7500 rpm पर 5.43 kW का पावर और 5000 rpm पर 8.04 Nm का टॉर्क देता है, जिससे आपकी राइड आसान और बेहतर होती है. इस मोटरसाइकिल में 4-स्पीड गियरबॉक्स आता है.

नई शाइन 100: कीमत और उपलब्धता

नई 2025 होंडा शाइन 100 की कीमत ₹68,767 (एक्स-शोरूम दिल्ली) है. यह पांच कलर ऑप्शन के साथ सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है. शाइन 100 अब पूरे भारत में सभी एचएमएसआई डीलरशिप पर उपलब्ध है.

संबंधित ब्लॉग

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की OBD2B शाइन 100