होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की बिल्कुल नई CB750 हॉर्नेट और CB1000 हॉर्नेट SP

Blog Image

गुरुग्राम, 23 मई 2025: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो में दो नए पावरफुल एडिशन - CB750 हॉर्नेट और CB1000 हॉर्नेट SP लॉन्च करने की घोषणा की. दोनों मोटरसाइकिल की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है और उनकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू होने वाली है. बिल्कुल नई होंडा CB750 हॉर्नेट की कीमत ₹8,59,500 और CB1000 हॉर्नेट SP की कीमत ₹12,35,900 (एक्स-शोरूम गुरुग्राम) है. CB750 हॉर्नेट सभी बिगविंग टॉपलाइन और बिगविंग डीलरशिप में उपलब्ध होगी, जबकि CB1000 हॉर्नेट SP को विशेष रूप से भारत के बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।

नई प्रीमियम मोटरसाइकिल को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "भारतीय प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़त देखने को मिली है, विशेष रूप से ऐसे युवा और उत्साही राइडर्स में, जो स्टाइल के साथ-साथ परफॉर्मेंस भी चाहते हैं. CB750 हॉर्नेट और CB1000 हॉर्नेट SP के लॉन्च के साथ, हमारा उद्देश्य बाइकिंग का मज़ेदार अनुभव देने में अपनी उपस्थिति को और भी मजबूत बनाना है. ये मोटरसाइकिल होंडा की बेजोड़ इंजीनियरिंग, बोल्ड डिज़ाइन और थ्रिलिंग परफॉर्मेंस देने की लेगेसी को दर्शाती हैं. हमें पूरा विश्वास है कि ये हॉर्नेट राइडिंग का डायनेमिक और स्पोर्टी एक्सपीरियंस चाहने वाले राइडर्स को बेहद पसंद आएगा.”

लॉन्च के मौके पर, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "हॉर्नेट ने हमेशा से ही युवाओं और रोमांच पसंद करने वाले लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है और अब CB750 और CB1000 हॉर्नेट SP के साथ, हम इस लेगेसी को और आगे ले जा रहे हैं. इन मोटरसाइकिल की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, आइकॉनिक डिज़ाइन और कमांडिंग रोड प्रेजेंस की वजह से ये मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन विकल्प बन जाती हैं. भारत में परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल की बढ़ती मांग हमें बेहद उत्साहित करती है और हमारा मानना है कि बाइक राइडिंग में रोमांच चाहने वाला हर राइडर हॉर्नेट के इन सभी मॉडल से जुड़ाव महसूस करेगा. हमें बाइकिंग कम्युनिटी की ओर से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.”

बोल्ड स्ट्रीटफाइटर डिज़ाइन और आकर्षक कलर

'एग्रेसिव X प्योर' के स्टाइलिंग कॉन्सेप्ट पर डिज़ाइन की गई CB750 हॉर्नेट और CB1000 हॉर्नेट SP, दोनों ही शार्प बॉडीवर्क और एग्रेसिव टैंक श्राउड के साथ एक मस्क्यूलर स्ट्रीटफाइटर लुक देती हैं. इन दोनों मोटरसाइकिल में एक आकर्षक हेडलैम्प के साथ-साथ फुल-LED लाइटिंग सिस्टम भी है, जिससे रोड पर हर किसी की नज़र इन बाइक पर टिक जाती है. CB750 हॉर्नेट दो बोल्ड कलर में उपलब्ध होगी - मैट पर्ल ग्लेयर व्हाइट और मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक. फ्लैगशिप नेकेड स्ट्रीटफाइटर, CB1000 हॉर्नेट SP, सिर्फ मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक शेड में उपलब्ध होगी और इसे गोल्ड रंग की डिज़ाइन के साथ इसे एक खास टच दिया गया है।

एडवांस्ड हार्डवेयर और हाई-टेक फीचर्स

हाई-परफॉर्मेंस फन मैनुवरिंग के लिए डिज़ाइन की गई इन दोनों स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकिल में सबसे बेहतरीन क्वॉलिटी के स्पेयर पार्ट्स हैं. CB750 हॉर्नेट में आपको फ्रंट में शोवा के SFF-BPTM इन्वर्टेड फोर्क और पीछे प्रो-लिंक स्विंगआर्म के साथ मोनोशॉक डैम्पर मिलते हैं, जिससे हर तरह की सड़कों पर आपको अच्छा राइडिंग कम्फर्ट मिलता है. CB1000 हॉर्नेट SP में हाई-स्पीड पर राइडिंग के लिए आपको फ्रंट में शोवा के SFF-BP इन्वर्टेड फोर्क और पीछे एक नया ÖHLINS TTX36 सस्पेंशन सिस्टम मिलता है।

ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए CB1000 हॉर्नेट SP में 310mm Brembo रेडियल-माउंट कैलिपर के साथ डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक हैं और पीछे 240mm का डिस्क ब्रेक है. CB750 हॉर्नेट में 296mm का डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक और पीछे 240mm का डिस्क ब्रेक है. दोनों ही मॉडल में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS सिस्टम है. इन नेकेड स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल में होंडा की रोडसिंक ऐप कनेक्टिविटी के साथ 5.0-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले है, जिससे आप ब्लूटूथ के माध्यम से नेविगेशन, कॉल अलर्ट और म्यूज़िक कंट्रोल जैसे फीचर का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन से कर सकते हैं. इन मोटरसाइकिल में हैंडलबार की बायीं ओर एक नया इल्युमिनेटेड मल्टी-फंक्शनल स्विच भी मिलता है, जिसकी मदद से आप कई सेटिंग एडजस्टमेंट कर सकते हैं।

ब्रिस्क परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रॉनिक एड्स

होंडा CB750 हॉर्नेट को पावर देने के लिए इसमें है 270-डिग्री क्रैंक के साथ एक नया इनलाइन 2-सिलिंडर, 755cc, 4 स्ट्रोक, 8 वाल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन. यह इंजन 9,500 rpm पर 67.5 kW पावर और 7,250 rpm पर 75 Nm का पीक टॉर्क देता है. फ्लैगशिप मॉडल CB1000 हॉर्नेट SP में 999cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 16-वाल्व, इनलाइन-फोर DOHC इंजन मिलता है, जो 11,000 RPM पर 115.6 kW पावर और 9,000 rpm पर 107 Nm का टॉर्क देता है. दोनों मोटरसाइकिल में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ-साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

CB750 हॉर्नेट में आपको चार राइडिंग मोड मिलते हैं: स्पोर्ट, स्टैंडर्ड, रेन और यूज़र. फ्लैगशिप CB1000 हॉर्नेट SP में आपको पांच राइडिंग मोड मिलते हैं. दोनों मॉडल में स्पोर्ट, स्टैंडर्ड और रेन मोड एक जैसे ही रहते हैं, लेकिन इसमें आपको दो राइडर मोड मिलते हैं, जिन्हें राइडर अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं. एक्स्ट्रा फीचर के रूप में राइडर को होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल मिलता है, जिसे राइडर की पसंद के अनुसार तीन अलग-अलग लेवल पर एडजस्ट किया जा सकता है और साथ ही इसमें आपको एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल भी मिलता है, जो हर राइड को सुरक्षित बनाता है. CB1000 हॉर्नेट SP में स्टैंडर्ड के हिसाब से बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर होता है और हर वेरिएंट में मिलता है।

कीमत एवं उपलब्धता

नई 2025 होंडा CB750 हॉर्नेट की कीमत ₹8,59,500 (एक्स-शोरूम) है, जबकि फ्लैगशिप CB1000 हॉर्नेट SP की कीमत ₹12,35,900 (एक्स-शोरूम) है. दोनों ही मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो चुकी है और उनकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू होने वाली है. आप होंडा बिगविंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (www.HondaBigWing.in) के माध्यम से भी इन्हें ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. CB750 हॉर्नेट सभी बिगविंग टॉपलाइन और बिगविंग डीलरशिप में उपलब्ध होगी, जबकि CB1000 हॉर्नेट SP को विशेष रूप से भारत में बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप के माध्यम से ही बेचा जाएगा. परफॉर्मेंस और स्टाइल से भरपूर नई हॉर्नेट मार्केट में सनसनी मचाने के लिए तैयार हैं।

मॉडल कीमत (एक्स-शोरूम गुरुग्राम)
होंडा CB750 हॉर्नेट ₹8,59,500
होंडा CB1000 हॉर्नेट SP ₹12,35,900

 

कृपया ध्यान दें: फीचर्स हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

संबंधित ब्लॉग