होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की बिल्कुल नई रेबेल 500

Blog Image

गुरुग्राम, 19 मई 2025: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज भारतीय बाजार में बहुप्रतीक्षित रेबेल 500 लॉन्च की, जो ब्रांड के प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस नई क्रूज़र मोटरसाइकिल की बुकिंग अब चुनिंदा बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप पर शुरू हो गई है. बिल्कुल नई 2025 होंडा रेबेल 500 की कीमत ₹5.12 लाख (एक्स-शोरूम गुरुग्राम (हरियाणा) है. यह विशेष रूप से गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में उपलब्ध होगी और जून 2025 से डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी. रेबेल 500 आधुनिक इंजीनियरिंग और टाइमलेस डिज़ाइन का कॉम्बिनेशन है, जिसमें भारतीय मोटरसाइकिलिंग प्रेमियों को राइड का अलग ही अनुभव मिलता है।

लॉन्च की घोषणा करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "हमें भारत में वैश्विक स्तर पर मशहूर रेबेल 500 को पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है. इस बहुप्रतीक्षित क्रूज़र मोटरसाइकिल को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और हमें पूरा विश्वास है कि यह भारतीय राइडर्स को भी ज़रूर पसंद आएगी. रेबेल 500 महज एक मोटरसाइकिल ही नहीं है, बल्कि यह स्टाइल, परफॉर्मेंस और फ्रीडम का स्टेटमेंट है. हमारा मानना है कि अपनी यूनिक डिज़ाइन, पंची परफॉर्मेंस और होंडा की भरोसेमंद इंजीनियरिंग के साथ यह पूरे देश के अनुभवी और उभरते राइडर, दोनों की पहली पसंद होगी.”

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "हम रेबेल 500 को भारतीय बाज़ार में पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. यह एक ऐसी मोटरसाइकिल रही है, जिसके लिए राइडिंग के लिए उत्साही लोगों ने वर्षों से इंतजार किया है और अब यह आखिरकार उपलब्ध हो गई है. आपके व्यक्तित्व को व्यक्त करने के लिए डिज़ाइन की गई रेबेल 500 में टाइमलेस क्रूज़र स्टाइलिंग के साथ-साथ मॉडर्न टच दिया गया है, जो इसे सबसे अलग बनाता है. अपनी सुस्पष्ट स्ट्रीट प्रेजेंस, टॉर्की इंजन और आरामदायक राइडिंग पोजीशन के साथ, रेबेल 500 उन राइडर्स के लिए बिल्कुल सही है, जिन्हें ऐसी बाइक चाहिए, जो आकर्षक होने के साथ-साथ उनकी पर्सनालिटी भी दिखाए.”

पेश है नई रेबेल 500: अब अपना अंदाज़ दिखाएं

बिल्कुल नई रेबेल 500 ने भारत में एक ऑथेंटिक स्ट्रेट कस्टम स्टाइल के साथ शुरुआत की है, जो एडवांस्ड इंजीनियरिंग और टाइमलेस डिज़ाइन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है. इसमें कंटेम्परेरी डिज़ाइन एलिमेंट के साथ-साथ रेट्रो क्रूज़र एस्थेटिक है. रेबेल 500 को केवल 690mm की कम सीट हाइट वाली स्लिम मोटरसाइकिल के तौर पर डिज़ाइन किया गया है, जिससे कम स्पीड पर भी राइड करना आसान हो जाता है।

रेबेल 500 की ट्यूबलर स्टील फ्रेम में मिनिमलिस्ट नई, कंटेम्परेरी लाइनें, फैट-टायर्ड 'बॉबर' स्टाइल में हैं. इसे कम से कम पेंट का इस्तेमाल करके ज़्यादातर ब्लैक कलर में डिज़ाइन किया गया है और यह भारत में केवल स्टैंडर्ड वेरिएंट सिंगल मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक कलर में उपलब्ध होगी. इसमें राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति, दोनों के लिए सीटें होंगी. स्टीप रैक वाले सिग्नेचर फ्यूल टैंक और फैट हैंडलबार के साथ, यह हर एंगल से ऑफ-बीट इंडिविजुअलिटी को व्यक्त करती है. रेबेल 500 में सिग्नेचर राउंड हेडलाइट के साथ फुल LED लाइटिंग सिस्टम भी है।

रेबेल 500 को और भी पावरफुल बनाने के लिए इसमें 471cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 8-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड पैरलल ट्विन-सिलिंडर इंजन है, जो 8,500 rpm पर अधिकतम 34 kW का पावर और 6,000 rpm पर 43.3 Nm का पीक टॉर्क देता है. इस रिफाइंड पावरट्रेन में 6-स्पीड गियरबॉक्स है, जो शहर की सड़कों और हाइवे पर भी राइडिंग को आसान बना देता है. अपने क्रूज़र एस्थेटिक्स के हिसाब से रेबेल 500 के पावरट्रेन कैरेक्टर का फोकस टॉर्क-हेवी बॉटम-एंड आउटपुट पर है, जिसमें रिवॉल्यूशन रेंज के दौरान आसान और लीनियर डिलीवरी मिलती है. इसके अलावा, इसका स्टबी एग्जॉस्ट दमदार क्रूज़र साउंडट्रैक देता है।

रेबेल 500 में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे शोवा डुअल शॉक अब्सॉर्बर लगाए गए हैं, जो आरामदायक और कंट्रोल्ड राइड देना सुनिश्चित करते हैं. ब्रेकिंग ड्यूटी को फ्रंट से 296mm डिस्क और रियर से 240mm डिस्क द्वारा मैनेज किया जाता है, साथ ही, बेहतर सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी है. स्टैंडर्ड के हिसाब से, डनलप टायर्स 130/90-16 फ्रंट और 150/80-16 रियर व्हील्स के साथ फिट किए गए हैं. फीचर्स के मामले में, रेबेल 500 में इन्वर्टेड LCD डिस्प्ले है, जो क्रूज़र की क्लासिक स्टाइल में मॉडर्न टच देते हुए ज़रूरी जानकारी के लिए स्पष्ट डिस्प्ले देता है।

बिल्कुल नई रेबेल 500: कीमत और उपलब्धता

बिल्कुल नई 2025 होंडा रेबेल 500 की कीमत ₹5.12 लाख (एक्स-शोरूम गुरुग्राम, हरियाणा) है. यह विशेष रूप से गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप के माध्यम से उपलब्ध होगी. क्रूज़र लाइफस्टाइल चाहने वाले लोगों के लिए इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी जून 2025 से शुरू होगी. आप होंडा बिगविंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (www.HondaBigWing.in) के माध्यम से भी ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।

मॉडल कीमत (एक्स-शोरूम गुरुग्राम)
होंडा रेबेल 500 ₹ 5.12 लाख,

 

कृपया ध्यान दें: फीचर्स हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

संबंधित ब्लॉग