होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की बिल्कुल नई X-ADV

Blog Image

गुरुग्राम, 21 मई 2025: प्रीमियम टू-व्हीलर के मार्केट में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज बिल्कुल नई X-ADV को लॉन्च किया है. एडवेंचर मोटरसाइकिल की खासियतों और मैक्सी-स्कूटर की उपयोगिता, दोनों को मिलाकर बनी X-ADV अपने आप में एक अनोखा प्रोडक्ट है. X-ADV की बुकिंग अब पूरे भारत में होंडा के बिगविंग डीलरशिप पर शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू होने वाली है. बिल्कुल नई होंडा X-ADV की कीमत ₹11.90 लाख, एक्स-शोरूम गुरुग्राम (हरियाणा) है.

लॉन्च की घोषणा करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "होंडा में, हम मोटरसाइकिलिंग के अनुभव को पहले से और बेहतर बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. X-ADV, इनोवेशन और नई डिज़ाइन का एक स्टेटमेंट है, यह एक ऐसी मशीन है, जो एडवेंचर और शहर की भाग-दौड़, दोनों के लिए बिल्कुल सही है. अपनी यूनिक स्टाइल, वर्सेटाइल परफॉर्मेंस और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ, X-ADV उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो टू-व्हीलर पर एक नया अनुभव चाहते हैं. हमें पूरा विश्वास है कि यह मोटरसाइकिल भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल चाहने वाले लोगों को ज़रूर पसंद आएगी.”

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "X-ADV की लॉन्चिंग हमारे बिगविंग के सफर में एक और उपलब्धि है, क्योंकि हमने अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो का विस्तार करना जारी रखा है. एडवेंचर कैपेबिलिटी और सिटी-फ्रेंडली डायनेमिक्स के बिल्कुल सही कॉम्बिनेशन के साथ, X-ADV में आपको रोमांचक राइड का एक्सपीरियंस भी मिलेगा. चाहे वीकडे का सफर हो या वीकेंड की राइड हो, यह क्रॉसओवर मशीन आपको हर स्थिति में बेजोड़ प्रैक्टिकलिटी और परफॉर्मेंस देने का वादा करती है. हम बेहद उत्साहित हैं कि इस अनूठे अनुभव के बारे में जानने के लिए राइडर हमारे बिगविंग डीलरशिप में ज़रूर आएंगे.”

बिल्कुल नई होंडा X-ADV:रोमांचक सफर पर निकलें

पेश है नई होंडा X-ADV जो अपनी फ्यूचरिस्टिक क्रॉसओवर स्टाइलिंग के साथ एक बिल्कुल नई डिज़ाइन में आती है, इसमें एडवेंचर पसंद करने वाले राइडर्स की तरह किसी भी तरह के रास्तों पर चलने की क्षमता और शहर में राइड करने के लिए स्लीक डिज़ाइन दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. डुअल LED हेडलाइट्स के साथ फ्रंट से इसे बिल्कुल प्रीमियम और शार्प लुक दिया गया है. इसमें आपको हाई-विजिबिलिटी डेटाइम रनिंग लाइट ((DRL) मिलती है, जिसमें टर्न इंडिकेटर को बड़ी ही खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया है, इससे फ्रंट प्रोफाइल को क्लीन और कारगर लुक मिलता है.

X-ADV की डिज़ाइन न केवल आकर्षक, बल्कि प्रैक्टिकल भी है. ज़मीन पर आराम से पैर पहुंच सकें, इसके लिए सीट को बड़ी सावधानीपूर्वक शेप दिया गया है, जबकि मोटी यूरेथेन पैडिंग से लंबी दूरी की राइड में आराम मिलता है. सीट के नीचे 22-लीटर का एक बड़ा स्टोरेज कंपार्टमेंट है, जिसमें हेलमेट या रोज़ाना काम आने वाली चीज़ें रख सकते हैं और अतिरिक्त सुविधा के लिए इसमें USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. राइडर अपनी दमदार पर्सनालिटी के हिसाब से कलर ऑप्शन चुन सकते हैं: पर्ल ग्लेयर व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक - हर रंग X-ADV की डायनामिक डिज़ाइन को यूनिक बनाता है.

आज के समय में एक्सप्लोर करने वाले राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई X-ADV में 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो आपको बेहतर विजुअल और कई ऐसी जानकारी भी देता है, जिन्हें आप अपने अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं. इसमें आपको होंडा रोडसिंक ऐप की कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे राइडर को कॉल और SMS अलर्ट प्राप्त करने, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को एक्सेस करने और म्यूज़िक और वॉयस कमांड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और यह सबकुछ बड़ी ही आसानी से राइडिंग के दौरान ही मैनेज हो जाता है.

मजबूत ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर बनाई गई X-ADV, हर तरह की सड़कों पर आसानी से चलने के लिए इंजीनियर की गई है. फ्रंट में 41mm USD (अपसाइड डाउन) फोर्क्स हैं, जबकि रियर साइड में राइड के बेहतर कम्फर्ट के लिए स्प्रिंग प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक है. राइडिंग के लिए 17-इंच फ्रंट और 15-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स वाली X-ADV को पक्की सड़क और ऊबड़-खाबड़ रास्तों, दोनों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है. ब्रेकिंग सेटअप में डुअल रेडियल माउंट फोर-पिस्टन कैलिपर 296mm डिस्क अप फ्रंट और सिंगल पिस्टन कैलिपर 240mm डिस्क हैं, जो मजबूत स्टॉपिंग पावर देते हैं, साथ ही डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी है.

होंडा X-ADV की खासियत है इसका 745cc लिक्विड-कूल्ड SOHC 8-वाल्व पैरेलल-ट्विन इंजन, जो स्ट्रॉन्ग लो से मिड-रेंज की परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है, यह शहर की भाग-दौड़ के साथ-साथ एडवेंचर टूर के लिए भी बिल्कुल सही है. यह 6,750 rpm पर 43.1 kW पावर और 4,750 rpm पर अधिकतम 69 Nm टॉर्क देता है, जिससे सभी तरह के क्षेत्रों में सीमलेस और रिस्पॉन्सिव एक्सीलरेशन मिलता है. इस पावरट्रेन को पूरा करने के लिए होंडा का मशहूर डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) है, जिससे गियर शिफ्ट करने में आसानी होती है.

थ्रोटल रिस्पॉन्स को राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी के माध्यम से मैनेज किया जाता है, जिसमें चार डिफॉल्ट राइडिंग मोड होते हैं - स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, रेन और ग्रेवल - हर मोड में राइडर की ज़रूरतों के हिसाब से पावर डिलीवरी, इंजन ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल एडजस्ट होता है. इसके अलावा, इसमें एक यूज़र मोड है, जो B-स्पोक कस्टमाइज़ेशन करने देता है और राइडर अपने अनुभव को कस्टमाइज़ कर सकते हैं. X-ADV में हर तरह की सड़क की कंडीशन के हिसाब से सही ट्रैक्शन देने के लिए होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और क्रूज़ कंट्रोल भी है.

बिल्कुल नई X-ADV: कीमत और उपलब्धता

बिल्कुल नई होंडा X-ADV की कीमत ₹11.90 लाख (एक्स-शोरूम गुरुग्राम, हरियाणा) है. यह विशेष रूप से पूरे भारत में बिगविंग डीलरशिप पर उपलब्ध होगी. अपनी बेजोड़ क्रॉसओवर अपील के साथ, X-ADV भारत के प्रीमियम टू-व्हीलर लैंडस्केप में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार है. अब बुकिंग शुरू हो गई हैं और जून 2025 से डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी. आप होंडा बिगविंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (www.HondaBigWing.in) पर जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं.

 

मॉडल कीमत (एक्स-शोरूम गुरुग्राम)
होंडा X-ADV ₹ 11.90 लाख,

 

कृपया ध्यान दें: फीचर्स हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

संबंधित ब्लॉग