होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने 'नए इंडिया की शानदार शाइन' टैगलाइन के साथ नई 2025 शाइन 125 लॉन्च की

News Placeholder

गुरुग्राम, 12 फरवरी 2025: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज OBD2B-कम्प्लायंट शाइन 125 के लॉन्च की घोषणा की, जो यात्रियों के राइडिंग अनुभव को बढ़ाने के लिए नए कलर और एडवांस्ड फीचर्स के साथ अपडेट की गई है. 2025 होंडा शाइन 125 की कीमतें रु. 84,493 से शुरू (एक्स-शोरूम दिल्ली)।

OBD2B शाइन 125 को पेश करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO, श्री सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि "हमें OBD2B-कम्प्लायंट शाइन 125 को लॉन्च करने की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है. 2006 में इसकी शुरुआत के बाद से, शाइन अपने सेगमेंट में सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिल बनी हुई है और लाखों भारतीय ग्राहक इस पर भरोसा करते हैं. पिछले कुछ वर्षों से, इसने लगातार परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और विश्वसनीयता के नए मानक सेट किए हैं. हम आज के राइडर्स की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लेटेस्ट शाइन 125 पेश करते हुए बेहद खुश हैं, क्योंकि ये फीचर्स शाइन की व्यावहारिकता और आकर्षण को बढ़ा देते हैं

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि "हमें नई शाइन 125 लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है. यह एक ऐसी मोटरसाइकिल है, जो 125cc के कम्यूटर सेगमेंट में नए बेंचमार्क स्थापित कर रही है. लेटेस्ट OBD2B कम्प्लायंट इंजन और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और USB C-टाइप चार्जिंग पोर्ट जैसे नए फीचर हैं, साथ ही, नई शाइन 125 भारतीय ग्राहकों के लिए सुविधा और व्यवहारिकता को बढ़ाती है. हमें विश्वास है कि नए इंडिया की शानदार शाइन निश्चित रूप से खरीदारों को आकर्षित करेगी और मार्केट में अपनी लेगेसी को और मजबूत करेगी.”

नई शाइन 125: वाइब्रेंट डिज़ाइन और हाई-टेक फीचर्स
इस शाइन 125 की डिज़ाइन इसकी शानदार और स्टाइलिश अपील को बनाए रखती है और अब रीफ्रेश लुक के लिए एक नई कलर स्कीम के साथ पेश की गई है. इसे छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है– पर्ल इग्नियस ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, मैट ऐक्सिस ग्रे मेटैलिक, रेबेल रेड मेटैलिक, डीसेंट ब्लू मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू. इसके अलावा, अब इस मोटरसाइकिल में90mm के ज़्यादा चौड़े रियर टायर हैं, जिससे इसका लुक आकर्षक लगता है और रास्ते पर विज़िबिलिटी बढ़ती है।

नई शाइन 125 में अब एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो रियल-टाइम माइलेज, रेंज (डिस्टेंस टू एम्प्टी), सर्विस बाकी होने के इंडिकेटर, गियर पोजीशन इंडिकेटर और ईको इंडिकेटर सहित कई जानकारी प्रदान करता है. इसके अलावा, इसमें USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है, जिससे राइडर को अपने डिवाइस को कभी भी चार्ज करने की सुविधा मिलती है।

शाइन 125 की खासियत है 123.94cc, सिंगल सिलिंडर PGM-Fi इंजन, जो अब OBD2B कम्प्लायंट है और 7500 rpm पर 7.93 kW का पावर और 6000 rpm पर 11 Nm का पीक टॉर्क देता है. इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी है, जो माइलेज को बढ़ाता है और होंडा के सस्टेनेबिलिटी से जुड़े सिद्धांत के मुताबिक है।

नई शाइन 125: कीमत और उपलब्धता
नई 2025 होंडा शाइन 125 की कीमत ₹84,493, एक्स-शोरूम दिल्ली. इसे दो वेरिएंट, ड्रम और डिस्क में ऑफर किया जाता है और अब पूरे भारत में एचएमएसआई डीलरशिप पर उपलब्ध है।

मॉडल वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
शाइन 125 ड्रम ₹84,493
डिस्क ₹89,245

 

ध्यान दें: सभी फीचर सभी वेरिएंट का हिस्सा नहीं हो सकते हैं।

संबंधित ब्लॉग