होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च कीं शानदार ई-क्लच टेक्नोलॉजी वाली 2025 CB650R और CBR650R

गुरुग्राम, 10 मई, 2025: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने 2025 CB650R और CBR650R को लॉन्च करके मोटरसाइक्लिंग के भविष्य के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. ये मिडल-वेट 650 cc मोटरसाइकिल्स भारत में होंडा की अत्याधुनिक ई-क्लच टेक्नोलॉजी की सुविधा वाली पहली मोटरसाइकिल्स हैं. कंपनी ने सभी बिगविंग डीलरशिप्स में बुकिंग शुरू कर दी है और मई 2025 के अंतिम सप्ताह से डिलीवरी शुरू हो जाएंगी. ई-क्लच से लैस नई 2025 होंडा CB650R की कीमत ₹9.60 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) है और CBR650R की कीमत ₹10.40 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO श्री सुत्सुमु ओटानी ने लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, “हमें हमारी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज के नए वर्ज़न - CB650R और CBR650R - जिनमें अब होंडा की शानदार ई-क्लच टेक्नोलॉजी है, उन्हें पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है. भारत में प्रीमियम मोटरसाइक्लिंग स्पेस में असाधारण वृद्धि हुई है और CB650R तथा CBR650R जैसे विश्व स्तरीय प्रोडक्ट्स के साथ, हमें विश्वास है कि ये वर्ज़न परफॉर्मेंस और राइडिंग में इनोवेशन के नए बेंचमार्क स्थापित करेंगे. ई-क्लच की प्रस्तुति भविष्य की दिशा की तरफ एक कदम है; यह टेक्नोलॉजी राइडर को कंट्रोल और कम्फर्ट का एक अनोखा ताल-मेल प्रदान करती है और तकनीक को आगे बढ़ाने के क्षेत्र में होंडा की अग्रणी स्थिति को और मज़बूत करती है.”
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर श्री योगेश माथुर ने कहा कि “हम अपने भारतीय राइडर्स के लिए शानदार ई-क्लच टेक्नोलॉजी वाली नई CB650R और CBR650R लाकर बेहद उत्साहित हैं. इन दोनों मॉडल्स के स्टैंडर्ड वेरिएंट्स इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए थे और उन्हें असाधारण प्रतिक्रिया मिली है. हमारा मानना है कि ई-क्लच वाले वेरिएंट्स की प्रस्तुति प्रीमियम मोटरसाइकिल स्पेस में होंडा की स्थिति को और मज़बूत करते हुए ग्राहकों के राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाएगी. ये मोटरसाइकिल्स परफॉर्मेंस, आसानी और इनोवेशन का बिल्कुल सही कॉम्बिनेशन हैं – यही वे क्वॉलिटी हैं, जो आज के राइडर्स के लिए पहले से कहीं अधिक महत्व रखती हैं.”
2025 होंडा CB650R, CBR650R: ई-क्लच टेक्नोलॉजी
होंडा मोटर कंपनी ने November 2023 में मोटरसाइकिल्स के लिए दुनिया का पहला होंडा ई-क्लच सिस्टम तैयार किया था, जो मल्टी-गियर मैनुअल मोटरसाइकिल ट्रांसमिशन के क्लच को अपने-आप कंट्रोल करता है; जिससे राइडर को मोटरसाइकिल स्टार्ट करने और गियर बदलने के लिए क्लच लीवर चलाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है. नई लॉन्च की गई 2025 होंडा CB650R और CBR650R महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं, क्योंकि ये होंडा की बेहतरीन ई-क्लच टेक्नोलॉजी से लैस भारत की पहली मोटरसाइकिल्स हैं. आरामदायक और उत्साही, दोनों तरह की राइडिंग स्टाइल की ज़रूरतें पूरी करने के लिए डिज़ाइन किया गया ई-क्लच सिस्टम आपकी थकान कम करता है और मोटरसाइकिल को स्पोर्टी ढंग से चलाने-घुमाने-मोड़ने के रोमांच को बढ़ाकर राइडर के लिए राइड को और भी आरामदायक बनाता है, जिससे उन्हें कंट्रोल, सुविधा और उत्साह का सीमलेस और बेजोड़ ताल-मेल मिलता है।
2025 होंडा CB650R | मिनिमलिस्ट परफेक्शन
होंडा CB650R में भी होंडा ब्रांड की नियो स्पोर्ट्स कैफे डिज़ाइन लैंग्वेज की पूरी झलक मिलती है; इस मोटरसाइकिल में आपको आधुनिक परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ-साथ मिनिमलिस्टऔर मस्क्युलर लुक मिलता है. साथ ही, इसमें गोल ऑल-LED हेडलैंप्स, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक और बाहर की ओर दी गई स्टील फ्रेम है, जो इसे रग्ड लेकिन ऊंचे दर्जे के स्ट्रीटफाइटर का लुक देते हैं. CB650R दो आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है - कैंडी क्रोमोस्फियर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटलिक।
इसकी खासियत है 649 cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन फोर-सिलिंडर इंजन, जो 12,000 RPM पर अधिकतम 70 kW का पावर और 9,500 rpm पर 63 Nm का पीक टॉर्क देता है. इस इंजन में छह स्पीड वाला गियरबॉक्स है और यह इंजन होंडा की ई-क्लच टेक्नोलॉजी पर चलता है. इस पावरट्रेन को पूरा करने के लिए एक हाई-स्पेसिफिकेशन वाला चेसी सेटअप मौजूद है, जिसमें शोवा के 41 mm के सेपरेट फंक्शन फोर्क बिग पिस्टन (SFF-BP) इन्वर्टेड फ्रंट फोर्क्स और एडजस्टेबल प्रीलोड वाला रियर मोनोशॉक है, जिससे इस मोटरसाइकिल को बेहतरीन हैंडलिंग और राइड कम्फर्ट मिलता है।
इसका ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भी उतना ही दमदार है, क्योंकि इसके फ्रंट में हैं डुअल रेडियल-माउंटेड 310 mm फ्लोटिंग डिस्क्स और रियर में है 240 mm सिंगल डिस्क; दोनों ही डुअल-चैनल ABS से कंट्रोल होते हैं, जिससे और भी बेहतर सुरक्षा मिलती है. इस मोटरसाइकिल में एक कलरफुल 5.0 इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले भी है, जो राइड से जुड़ी अहम जानकारी दिखाता है; यह होंडा रोडसिंक ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है, जिससे ब्लूटूथ के ज़रिए कॉल, मैसेज और नेविगेशन को एक्सेस करना संभव हो जाता है।
2025 होंडा CBR650R | आज आप क्या हैं?
नई होंडा CBR650R मिडलवेट कैटेगरी में स्पोर्टी और रेसट्रैक से प्रेरित खूबसूरती लाती है. अपनी बोल्ड लाइन, एरोडायनामिक कवरिंग और आगे से थोड़े झुके हुए पोश्चर के साथ, CBR650R के मूवमेंट में नहीं होने पर भी इसके हर हिस्से से स्पीड और एक उद्देश्य की झलक मिलती है. दो आकर्षक रंग विकल्पों, ग्रां प्री रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटलिक में उपलब्ध CBR650R पर, आप जब भी निकलेंगे तो लोग मुड़कर आपको ज़रूर देखेंगे।
इसमें वही 649 cc का इनलाइन फोर-सिलिंडर इंजन है, जो CB650R में है, साथ ही यह उसके समान ही पावर तथा टॉर्क आउटपुट देता है - 12,000 rpm पर 70 kW और 9,500 rpm पर 63 Nm – इसके अलावा, इसमें छह स्पीड वाला गियरबॉक्स और होंडा की ई-क्लच टेक्नोलॉजी भी तो हैं. साथ ही, CBR650R में होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) की सुविधा भी है, जो ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी को बढ़ाता है, खास तौर पर तेज़ी से बदलती राइडिंग स्थितियों में।
हार्डवेयर सेटअप में फुर्तीली हैंडलिंग तथा कंट्रोल के लिए वही शोवा 41 mm SFF-BP फ्रंट फोर्क्स और रियर एडजस्टेबल मोनोशॉक हैं. साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ डुअल 310 mm रेडियल-माउंटेड फ्रंट डिस्क्स और रियर 240 mm डिस्क समेत कई हाई-परफॉर्मेंस ब्रेकिंग कंपोनेंट्स मौजूद हैं. इस मोटरसाइकिल के डिजिटल इंटरफेस में एक 5.0 इंच TFT फुल-कलर क्रिस्टल डिस्प्ले है, जो होंडा रोडसिंक ऐप कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है; इससे राइडर्स स्मार्टफोन के फंक्शन को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
2025 होंडा CB650R, CBR650R: कीमत और उपलब्धता
नई 2025 होंडा CB650R की कीमत ₹9.60 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली, और नई CBR650R की कीमत ₹10.40 लाख, एक्स-शोरूम दिल्ली, है. इन प्रीमियम मोटरसाइकिल्स की बुकिंग अब पूरे भारत में सभी बिगविंग डीलरशिप्स पर चालू हैं. आप होंडा बिगविंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (www.HondaBigWing.in) से भी उन्हें ऑनलाइन बुक कर सकते हैं. नए ई-क्लच से लैस CB650R और CBR650R की डिलीवरी मई 2025 के अंतिम सप्ताह से शुरू होंगी।
| मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) |
|---|---|
| होंडा CB650R | ₹ 9.60 लाख, |
| होंडा CBR650R | ₹ 10.40 लाख, |
कृपया ध्यान दें: फीचर्स हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।


































