होंडा के बाहर पर्यावरण संबंधी पहल
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) पर्यावरणीय स्थिरता बनाए रखने के लिए उतनी ही समर्पित है जितनी वह स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स विकसित करने के लिए है।

होंडा ग्लोबल एनवायरमेंटल स्लोगन और सिम्बल
भविष्य के लिए हमारे विज़न को साकार करने के लिए पर्यावरण संबंधी पहलों को आगे बढ़ाते रहने के हमारे संकल्प की एक अभिव्यक्ति के रूप में, हमने होंडा का वैश्विक पर्यावरण स्लोगन – ब्लू स्काइज़ फॉर आवर चिल्ड्रन – स्थापित किया है और इस स्लोगन के प्रतीक के रूप में होंडा वैश्विक पर्यावरण प्रतीक स्थापित किया है।
“हम मोबिलिटी की खुशी और आज़ादी को हमारी अगली पीढ़ी (हमारे बच्चों) तक पहुंचाना चाहते हैं और इसीलिए हम एक ऐसे सस्टेनेबल समाज को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां लोग ज़िंदगी (नीले आकाश) की खुशी पा सकते हों.”
यह स्लोगन पर्यावरण संबंधी प्रयासों के लिए होंडा की अचल प्रतिबद्धता का प्रतीक है और यह हमारी अतीत व भविष्य की आकांक्षाओं को दर्शाता है।
वैश्विक पर्यावरण प्रतीक
इसकी डिज़ाइन में एक गोल ग्लोब मोटिफ है जो एक ऐसा “सस्टेनेबल समाज जहां लोग ज़िंदगी की खुशी पा सकते हों” हासिल करने के लिए आवश्यक प्राकृतिक आशीषों को दर्शाता है. प्रकृति के इन आशीषों में शामिल हैं धूप और साफ हवा (नीला आकाश), साफ पानी और हरी-भरी ज़मीन. बीचोबीच मौजूद सफेद लाइन आज़ाद मोबिलिटी के रास्तों का प्रतीक है, वहीं दिल पर्यावरण संबंधी प्रयासों के लिए होंडा की प्रतिबद्धता और उत्साह को दर्शाता है.
होंडा एनवायरमेंट स्टेटमेंट
“समाज के एक ऐसे ज़िम्मेदार सदस्य, जिसका कार्य वैश्विक पर्यावरण का संरक्षण है, के रूप में कंपनी अपनी कॉर्पोरेट गतिविधि के हर चरण में मानव स्वास्थ्य और वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देने का हर संभव प्रयास करेगी. केवल इसी तरह हम न केवल हमारी कंपनी के लिए बल्कि दुनिया के लिए भी एक सफल भविष्य की उम्मीद कर सकेंगे.”
हमें निम्नलिखित सिद्धांतों के तहत अपने दैनिक बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहिए:
- हम हमारे प्रोडक्ट्स के पूरे जीवनचक्र के हर चरण – रिसर्च से लेकर डिज़ाइन व प्रोडक्शन तक और सेल्स से लेकर सर्विस और डिस्पोज़ल तक – में मैटीरियल को रीसाइकल करने और संसाधनों व ऊर्जा को संरक्षित करने के प्रयास करेंगे।
- हम हमारे प्रोडक्ट्स के उपयोग से उत्पन्न और इन प्रोडक्ट्स के पूरे जीवनचक्र के हर चरण में उत्पन्न कचरे और दूषित पदार्थों को न्यूनतम करने तथा उनके निपटान की उपयुक्त विधियां ढूंढने का हर संभव प्रयास करेंगे।
- कंपनी और समाज, दोनों का सदस्य होने के नाते हर असोसिएट मानव स्वास्थ्य और वैश्विक पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रयास करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करेगा और यह सुनिश्चित करने के लिए अपने हिस्से की भूमिका निभाएगा कि संपूर्ण कंपनी ज़िम्मेदारी से काम करे।
- हम क्षेत्रीय पर्यावरण और समाज पर हमारी कॉर्पोरेट गतिविधियों के प्रभाव को ध्यान में रखेंगे और कंपनी की सामाजिक स्थिति बेहतर बनाने के प्रयास करेंगे।
जून 1992 में स्थापित और घोषित
जल संरक्षण के लिए पहल
बरसात के पानी का संरक्षण (रेन वाटर हार्वेस्टिंग)
एचएमएसआई ने अपने प्लांट्स के बाहर स्थित क्षेत्रों में भी सस्टेनेबिलिटी उपाय किए हैं. यह उपाय पर्यावरण के लिए होंडा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
कंपनी ने अपनी नीचे लिखी साइट्स पर वर्षा-जल संचयन के ज़रिए तालाब विकसित किए हैं:
· विट्ठलापुर रीजन
· मानेसर रीजन: गौशाला, बाबा भीषनाथ, भैयान, सेहरावन, खेरकी 1 (2 साइट्स), मऊ और पैरी।
· टपूकड़ा: कमलपुर, टपूकड़ा, बुडीबावल, और सालारपुर।
स्थानीय कम्युनिटी इन क्षेत्रों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए इन तालाबों का उपयोग करते हैं।
इको-फ्रेंडली पहल
एचएमएसआई लंबे समय से अपनी मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स के साथ भारतीय बाज़ार में एक ट्रेंडसेटर रही है. साथ ही, यह अपनी पर्यावरण अनुकूल पहलों के मामले में भी अग्रणी है; ये पहलें कंपनी को उसके एमिशन टारगेट हासिल करने में मदद दे रही हैं।
ग्रीन डीलर कॉन्सेप्ट
इस कॉन्सेप्ट में होंडा के डीलरों को उनके ऊर्जा और पानी के उपयोग का मूल्यांकन करने और उपयोग को घटाने, पैसे बचाने और उनके बिज़नेस संचालनों को बढ़ाने के लिए नए टूल प्रदान करने की परिकल्पना की गई है।
ग्रीन वाहनों का विकास
होंडा ने भारत में बनने वाली होंडा बाइक्स और स्कूटर्स सहित अपने सभी वाहनों को पूरी तरह से ज़ीरो-एमिशन बनाने की सख्त योजना बनाई है. कंपनी ने एक अनूठे एग्ज़ॉस्ट एयर इंजेक्शन सिस्टम, एक प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (PGM-F1) (PGM-F1) सिस्टम वाली होंडा VFR मोटरसाइकिल्स और नई पीढ़ी का फ्यूल-एफिशिएंट जोर्नो क्रेया स्कूटर्स बनाए हैं।







































