Slide Image

टेक्नोलॉजी

अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना

हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।

कॉम्बी ब्रेक सिस्टम

आमतौर पर, एमरजेंसी में और सड़क खराब होने के दौरान ब्रेक अप्लाई करते समय 2-व्हीलर को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है. यह सिस्टम न केवल फ्रंट और रियर ब्रेक को एक साथ अप्लाई करना आसान बनाता है, बल्कि इससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है. बाईं ओर का ब्रेक लीवर दबाने के बाद, सिस्टम फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच उपयुक्त ब्रेकिंग पावर डिस्ट्रीब्यूट करता है, जिससे राइडर पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Combi Brake
Combi Brake System

कॉम्बी ब्रेक और इक्वलाइज़र CBS ऑपरेशन