टेक्नोलॉजी
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना
हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।
PGM-FI
फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम
होंडा की फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी को इसलिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि यह कंबश्चन प्रोसेस को सही तरीके से पूरा कर सके, जिसके परिणामस्वरूप आपको अधिकतम पावर आउटपुट और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी मिलती है, साथ ही पर्यावरण को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।
कार्बोरेटर
कार्बोरेटर वाला इंजन अधिक (CO) कार्बन मोनोऑक्साइड जनरेट करता है
बदलती स्थितियों के अनुसार बेहतर कंबश्चन के लिए एयर और फ्यूल का बिल्कुल सही अनुपात में होना ज़रूरी है, लेकिन कार्बोरेटर सिस्टम, राइडिंग की बदलती कंडीशन और इंजन के तापमान के हिसाब से यह एडजस्टमेंट नहीं कर पाता है. फ्यूल का सप्लाई राइडर के इनपुट या कंट्रोल के हिसाब से सीमित या ज़्यादा या कम होता है. इंजन की आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त फ्यूल नहीं होने से कंबश्चन प्रोसेस अधूरी होगी, जिसके परिणामस्वरूप कार्बन का उत्सर्जन होता है।
फ्यूल इन्जेक्शन
फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगातार एक सेकंड में कई बार एयर/फ्यूल के रेशियो को एडजस्ट करते हैं. यह सिस्टम किसी व्यक्ति के दिमाग की तरह है, जो ऑनलाइन ट्यूटर की तरह काम करता है और सेंसर का उपयोग करके रियल-टाइम डेटा का विश्लेषण करता है. यह प्रोसेस उपयोग किए गए फ्यूल की मात्रा को सटीक तरीके से कंट्रोल करती है. एयर/फ्यूल का परफेक्ट रेशियो, कोई अतिरिक्त बचा हुआ फ्यूल नहीं, कम CO एमिशन. यह सिस्टम, सेंसर से मिलने वाले डेटा पर काम करता है और इंजन को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सही ढंग से इस्तेमाल करने और एमिशन के स्तर को कम रखने के लिए ऑप्टिमाइज़ करता है।
- CO – कार्बन मोनोऑक्साइड बिना रंग और गंध वाली गैस होती है, जो वाहनों में होने वाले आधे-अधूरे कंबश्चन के कारण बनती है. यह गैस, वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण है
- कार्बोरेटर को FI से बदलना रेगुलेशन की ज़रूरत नहीं है, लेकिन कार्बन के सही मात्रा में उत्सर्जन के लिए, FI अधिक उपयुक्त तकनीक है
- नई टेक्नोलॉजी पेश करने में होंडा सबसे अग्रणी कंपनी है और यह समाज के प्रति भी अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाती है, जो BSVI की शर्तों को पूरा करने के लिए FI सिस्टम को और भी बेहतर बनाएगी






































