टेक्नोलॉजी
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना
हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।
होंडा eSP टेक्नोलॉजी
#AQuietRevolution के लिए हर BSVI होंडा टू-व्हीलर में बेहतरीन टेक्नोलॉजी - एनहांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) नया का इस्तेमाल किया गया है।
उच्च मानकों और परफॉर्मेंस के हिसाब से खरा उतरने के लिए अत्याधुनिक, सटीक और संवेदनशील एन्हांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) नया इंजन तैयार किया गया है, जो होंडा की इको टेक्नोलॉजी (HET) इंजीनियरिंग का साक्ष्य है. नई जनरेशन की eSP टेक्नोलॉजी, साइलेंट स्टार्ट और स्मूद इको-फ्रेंडली पावर आउटपुट के साथ सही कंबश्चन को बढ़ाने और फ्रिक्शन को कम करने के लिए एनर्जी आउटपुट को ऑप्टिमाइज़ करती है।
एनहांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) में ये फीचर्स हैं:
- यूनिक होंडा ACG स्टार्टरनया: यह भारतीय सड़कों पर #AQuietRevolution को प्रमोट करता है. यह करंट जनरेट करने और बैटरी चार्ज करने के लिए उपयोग किए जाने वाले AC जनरेटर की मदद से इंजन को तुरंत स्टार्ट करता है. साइलेंट स्टार्ट होने से गियर का मैकेनिकल शोर भी नहीं होता है।
- इसे आरामदेह और सुविधाजनक बनाने के लिए, इसमें कुशल डीकंप्रेशन सिस्टम का भी फायदा मिलता है, साथ ही थोड़ा स्विंग-बैक मोशन भी उपयोग किया जाता है, जिससे इंजन का कंप्रेशन कम होता है और इंजन कम पावर में स्टार्ट हो जाता है।
- प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन (PGM-FI) नया: यह सेंसर का उपयोग करके लगातार आसपास के तापमान और इंजन की स्थिति का विश्लेषण करता रहता है और उसके हिसाब से सही पावर आउटपुट और बेहतर एफिशिएंसी बनाए रखने के लिए उचित एयर/फ्यूल का रेशियो सप्लाई करता है।
- फ्रिक्शन रिडक्शननई: होंडा की eSP टेक्नोलॉजी एडवांस्ड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, बेहतर बेयरिंग डिज़ाइन, ऑफसेट सिलिंडर, कॉम्पैक्ट वेट क्रैंकशाफ्ट, पिस्टन कूलिंग जेट आदि का उपयोग करके इंजन के अंदर होने वाले फ्रिक्शन को कम करती है, ताकि पावर आउटपुट और माइलेज को बढ़ाया जा सके।
- बेहतर कंबश्चननया: कंबश्चन चैंबर और पिस्टन की इंटीग्रेटेड डिज़ाइन बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) और उच्च नेट पावर आउटपुट देती है. ऑफसेट सिलिंडर से एनर्जी के नुकसान और फ्रिक्शन को कम करने में मदद मिलती है, जिससे माइलेज और परफॉर्मेंस में सुधार होता है।
- माइलेज अपनया: इसके और भी लाभ हैं, क्योंकि BSVI होंडा टू-व्हीलर न केवल एमिशन से जुड़ी नई शर्तों को पूरा करते हैं, बल्कि हर राइड में बेजोड़ सुविधा और क्वाइट स्टार्ट जैसी सुविधाएं देते हैं, जिससे आप काफी सुकून के साथ अपनी राइड पूरी कर पाते हैं।























.png%3Fh%3D240%26iar%3D0%26w%3D360&w=2580&q=75&dpl=dpl_EhQodG3bD29Cmhqe3rsY7FF6P4Dd)












