टेक्नोलॉजी
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना
हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।
ACG स्टार्टर मोटर के साथ साइलेंट स्टार्ट
- इंजन को आसानी से शुरू करने के लिए ब्रश-लेस ACG स्टार्टर तैयार किया गया है।
- इस कंपोनेंट को सीधे क्रैंकशाफ्ट के आखिरी में माउंट करके इंजन को साइलेंट तरीके से स्टार्ट किया जा सकता है, इस तरीके से यह "स्टार्टर मोटर" और "अल्टरनेटर", दोनों के तौर पर काम करता है. यह 125cc होंडा ATSC और मोटरसाइकिल में उपलब्ध है।
होंडा ACG स्टार्टर मोटर बनाम ट्रेडिशनल स्टार्टर मोटर
ACG स्टार्टर के लाभ:
- साइलेंट स्टार्ट - इससे स्टार्टर गियर के एंगेजमेंट और मेशिंग की वजह से आमतौर पर आने वाले शोर नहीं आता है
- कम मेंटेनेंस - ब्रशलेस मोटर की वजह से पार्ट्स के रिप्लेसमेंट की ज़रूरत कम होती है।
- बैटरी पावर: इससे बैटरी भी चार्ज होती है
- फ्यूल कम लगता है (डिकंप्रेशन सिस्टम की मदद से पिस्टन आसानी से काम कर पाता है)























.png%3Fh%3D240%26iar%3D0%26w%3D360&w=2580&q=75&dpl=dpl_EhQodG3bD29Cmhqe3rsY7FF6P4Dd)












