टेक्नोलॉजी
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना
हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।
पिस्टन कूलिंग जेट
इंजन की परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) को लगातार बनाए रखने के लिए सही तापमान बनाए रखना बेहद आवश्यक है।
इंजन ऑयल दो उद्देश्यों को पूरा करता है: यह इंजन को लुब्रिकेट करता है, साथ ही इंजन की गर्मी को अवशोषित करके तापमान को उचित बनाए रखता है. स्टैंडर्ड मेथड के तहत, क्रैंक को मूव करके इंजन ऑयल को पिस्टन और स्लीव पर स्प्लैश किया जाता है. नए BSVI इंजन की कूलिंग एफिशिएंसी (माइलेज) को और बेहतर बनाने के लिए, पिस्टन कूलिंग जेट का उपयोग किया जाता है. यह इंजन ऑयल को सीधे स्लीव और पिस्टन पर स्प्रे करता है, जो अधिक गर्मी को सोख लेता है और लुब्रिकेशन को भी बेहतर बनाता है।























.png%3Fh%3D240%26iar%3D0%26w%3D360&w=2580&q=75&dpl=dpl_EhQodG3bD29Cmhqe3rsY7FF6P4Dd)













