टेक्नोलॉजी
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना
हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।
ऑफसेट सिलिंडर और रोलर रॉकर आर्म
ऑफसेट सिलिंडर
एक ट्रेडिशनल सेटअप में, सिलिंडर वॉल पर पिस्टन के प्रेशर से फ्रिक्शन होता है और एनर्जी खत्म हो जाती है. इस तरह के नुकसान से बचने के लिए, सिलिंडर को क्रैंकशाफ्ट की सेंटर लाइन से थोड़ा अलग सेट किया जाता है. इससे कंबश्चन के दौरान जनरेट होने वाली एनर्जी का सबसे बेहतर उपयोग होता है।
रोलर रॉकर आर्म
रोलर आर्म पर रोलर का इस्तेमाल करके, इंजन में होने वाले फ्रिक्शन के नुकसान को कम किया जाता है. इस टेक्नोलॉजी से न केवल ज़्यादा स्मूद और बेहतर पावर आउटपुट में मदद मिलती है, बल्कि माइलेज में भी सुधार होता है।
- ऊर्जा का अधिकतम उपयोग
- लो इंजन वाइब्रेशन
- स्मूद राइडिंग





































