Slide Image

टेक्नोलॉजी

अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना

हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।

आइडलिंग स्टॉप सिस्टम

होंडा ने एक एडवांस्ड आइडलिंग स्टॉप सिस्टम (फोटो बाईं ओर दिया गया है) बनाया है, जो टॉक्सिक एग्ज़ॉस्ट गैस और बेवजह के शोर को पूरी तरह से ब्लॉक करते हुए फ्यूल की खपत को भी कम करता है. यह वाहन के रुकने के 3 सेकंड बाद इंजन को अपने-आप बंद कर देता है. और जब थ्रॉटल दिया जाता है, तो वाहन का इंजन रीस्टार्ट हो जाता है और बड़ी आसानी से चल पड़ता है।

Idling Stop System
Idling Stop System

आइडलिंग स्टॉप सिस्टम पर एक नजर डालें

एडवांस्ड आइडलिंग स्टॉप सिस्टम
क्रम संख्या. ISS एडवांस ISS
ऐक्टिवेशन चरण 1 स्टार्ट बटन दबाकर इंजन शुरू करें स्टार्ट बटन दबाकर इंजन शुरू करें
चरण 2 चलाने से पहले इंजन को अच्छे से वॉर्म अप कर लें चलाने से पहले इंजन को अच्छे से वॉर्म अप कर लें
चरण 3 10km/hr से अधिक की स्पीड पर वाहन चलाएं 10km/hr से अधिक की स्पीड पर वाहन चलाएं
एडवांस/ISS सिस्टम ऐक्टिवेट हो गया है
सिस्टम कैसे काम करता है फ्लो
  1. राइडर थ्रॉटल देना पूरी तरह से बंद कर देता है
  2. वाहन रुक जाता है
  3. इंजन ऑटोमैटिक रूप से ऑफ हो जाता है
  4. आइडलिंग स्टॉप इंडिकेटर फ्लैश (ग्लो) करने लगता है
  1. राइडर थ्रॉटल देना छोड़ता है और वाहन की स्पीड कम होने लगती है
  2. वाहन की स्पीड 21km/h से कम होने के बाद
  3. इंजन ऑटोमैटिक रूप से ऑफ हो जाता है
  4. आइडलिंग स्टॉप इंडिकेटर फ्लैश (ग्लो) करने लगता है
इंजन कट-ऑफ के बाद → वाहन का फिर से स्टार्ट होना
फ्लो
  1. राइडर थ्रॉटल देता है
  2. इंजन ऑटोमैटिक रूप से ऑन हो जाता है
  3. राइडर फिर से राइडिंग शुरू कर सकता है
  1. वाहन चालू रहने के दौरान राइडर थ्रोटल देता है
  2. इंजन ऑटोमैटिक रूप से ऑन हो जाता है
  3. राइडर वाहन चलाना जारी रख सकता है
यह साइकल जारी रहता है।