Slide Image

टेक्नोलॉजी

अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना

हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।

होंडा रोडसिंक

होंडा रोडसिंक एक ऐसा सिस्टम है, जो राइडिंग के ऑपरेशन में कोई भी बाधा डाले बिना नेविगेशन, फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेजिंग और म्यूज़िक जैसे स्मार्टफोन फंक्शन का उपयोग करने के लिए ब्लूटूथ के माध्यम से राइडर के स्मार्टफोन और मोटरसाइकिल को कनेक्ट करता है।
Honda RoadSync

कंपोनेंट कनेक्टेड / चुनने के लिए स्विच

लाभ:

  • राइडर अपनी जेब से फोन निकाले बिना कॉल, मैसेज और म्यूज़िक से कनेक्ट रह सकते हैं
  • राइडर लोकेशन के लिए रास्ता ढूंढ सकते हैं और अपने फोन पर लोकेशन की लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं
  • राइडर म्यूज़िक को कंट्रोल कर सकते हैं
  • परेशानियां कम होती है और बेहतर सुरक्षा मिलती है
  • कई फंक्शन के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं

 

आप गाड़ी चलाते समय क्या कर सकते हैं?

  • नेविगेशन: एक के बाद एक निर्देशों का उपयोग करके अपनी लोकेशन नेविगेट करने के लिए इसे चुनें
  • कॉल: कॉल करें और इनकमिंग कॉल को स्वीकार या अस्वीकार करें
  • म्यूज़िकः अपने म्यूज़िक ऐप प्ले करें और प्लेबैक विकल्पों को कंट्रोल करें (जैसे पॉज करना, अगले ट्रैक पर जाना)
  • मैसेज: आप वॉयस का उपयोग करके मैसेज भेज सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं
  • मौसम: अपनी मौजूदा लोकेशन के लिए मौसम का पूर्वानुमान चेक करें