Slide Image

टेक्नोलॉजी

अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और होंडा की भावना

हमारी फंडामेंटल डिज़ाइन फिलॉसॉफी का प्रयास रहता है कि मशीनी सामान को कम से कम जगह पर पूरा करके, व्यक्ति के लिए जगह व आराम को अधिकतम रखा जाए. इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, होंडा की R&D गतिविधियों में प्रोडक्ट-विशिष्ट विकास और फंडामेंटल रिसर्च शामिल रहते हैं।

होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल

टॉर्क कंट्रोल

टॉर्क कंट्रोल क्या है?

टॉर्क कंट्रोल आपकी बाइक के लिए वरदान की तरह है, जो रियर व्हील के पावर को मैनेज करके आपकी राइड को आसान और सुरक्षित बनाता है. यह एडवांस्ड फीचर, व्हील को स्लिप होने से रोकने में मदद करता है, जिससे आप कई तरह के रास्तों पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गाड़ी चला सकते हैं।

Torque Control

लाभ:

  • बेहतर सुरक्षा: टॉर्क कंट्रोल, एक्सीलरेशन के दौरान व्हील के स्लिप होने के जोखिम को कम करता है, खास तौर पर फिसलन वाले रास्तों पर
  • बेहतर हैंडलिंग: यह अलग-अलग तरह के रास्तों की स्थितियों के हिसाब से कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे आपकी राइड टिकाऊ और कंट्रोल्ड रहती है
  • वर्सेटिलिटी: चाहे आप स्मूद हाइवे पर हों या फिर ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर हों, टॉर्क कंट्रोल आपको बाइक पर कंट्रोल रखने में मदद करता है